राशिफल

इन 7 राशियों पर मां दुर्गा हुईं मेहरबान, शुभ दिनों की होगी शुरुआत, हर क्षेत्र से होगा लाभ

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज राम नवमी पर ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशि वालों को अपने काम धंधे में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर मां दुर्गा हुईं मेहरबान

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने की प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। मां दुर्गा की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भागीदारों की मदद से आप अपने व्यापार में विस्तार करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। माँ दुर्गा की कृपा से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को मां दुर्गा की कृपा से मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। कामकाज के तरीकों में सुधार आ सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कैरियर के क्षेत्र में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। विदेशी कंपनी में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर किस्मत मेहरबान रहेगी। मां दुर्गा की कृपा से धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियों का खात्मा होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है, जिससे पूरे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको मनपसंद नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं।

मीन राशि वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में भारी लाभ मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता रानी की भक्ति में आप का मन अधिक लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान करेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। यदि आपको किसी विषय में ज्यादा कठिनाई हो रही है तो आप शिक्षकों का सहयोग जरूर लीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। साथ काम करने वाली लोग आपकी पूरी सहायता करेंगे। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा इसलिए उनकी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

तुला राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा समझौता करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। घरवाले आपका पूरा-पूरा साथ देंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपनी योजनाओं के अनुसार कार्य पूरे करें, इससे आपको अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी तभी आपके कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना होगा। कठिन परिस्थितियों में आप अपना दिमाग ठंडा रखें। व्यापार की गति तेज होगी। निवेश संबंधित कामों में अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button