राशिफल

इन 5 राशियों पर रहेगी मां संतोषी की विशेष कृपा, कामकाज होंगे सिद्ध, दूर हो जाएगा बुरा वक़्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी और कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। इन राशि वाले लोगों को कठिन समय से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी मां संतोषी की विशेष कृपा

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। मां संतोषी की विशेष कृपा से यह समय आपके सभी सुखों की पूर्ति करने वाला रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई रुका हुआ काम है तो वह बनने लगेगा। धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी कामकाज पूरे होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय भाग्य की दृष्टि से बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। मां संतोषी की कृपा से कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपका मन शांत रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में विस्तार होने की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय संपत्ति की दृष्टि से बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाहन सुख मिल सकता है। आपके जीवन में जो भी बुरा समय चल रहा है वह बहुत ही जल्द दूर होगा। मां संतोषी की विशेष कृपा से सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

तुला राशि वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश होगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके सभी सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

कुम्भ राशि वाले लोगों का समय सफलता वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। जिस शुभ अवसर की तलाश कर रहे थे वह मिल सकता है। बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक चिंता दूर होगी। आज अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय कष्टदायक रहेगा। व्यापार में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। घरेलू जीवन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी की तबीयत में गिरावट आने की आशंका है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। संतान के भविष्य से संबंधित चिंता अधिक रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल ठीक रहेगा। सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस के काम समय पर पूरे कर सकते हैं। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु फिजूलखर्ची पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। शरीर में थकान महसूस हो सकती है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

धनु राशि वाले लोगों को कुछ कठिनाई भरे समय से गुजरना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। वाहन सुख के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। संपत्ति में इजाफा होगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का कोई नया समझौता हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में आप फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए। माता-पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर काबू रखना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए कर रखें अन्यथा आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button