राशिफल

इन राशि वालों का भाग्य संवारेंगी मां संतोषी, हर काम होंगे सफल, धन में वृद्धि के हैं योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह-तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। अगर किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और उनके भाग्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिल सकता है। माता रानी के आशीर्वाद से इनको हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशि के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद

मेष राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। मां संतोषी के आशीर्वाद से पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकलेगा। परिवार के सभी सदस्य आपस में मिलजुल कर समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। निजी जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग प्रबल हैं। सरकारी कामकाज समय पर पूरे होंगे। अगर आपका कोई जरूरी काम काफी लंबे समय से अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके विचार पॉजिटिव रहेंगे, जिससे आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अच्छा चलेगा। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। मां संतोषी की कृपा से कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग हैं। जरूरी कामों में बड़े अधिकारी सपोर्ट करेंगे। आपका मन खुश रहेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। भाई-बंधुओं से फायदा मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशि वालों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इसलिए आप सतर्क रहें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मिथुन राशि वाले लोग अपने जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ करेंगे। जरूरी काम समय पर पूरे ना होने के कारण मानसिक चिंता बढ़ सकती है। अचानक परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है और उसमें बेहतरीन फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप अपने व्यापार में कोई भी लापरवाही ना करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक आप किसी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं परंतु यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आश्चर्यजनक परिणाम हासिल हो सकते हैं, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजना बना सकते हैं। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत लीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आप थोड़ा ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं।

तुला राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे। भविष्य को सुरक्षित बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन से जुड़े हुए मामलों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। अचानक किसी काम को लेकर मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन रहेगा। घर के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान देना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

मीन राशि वाले लोगों को अपनी सोच सकारात्मक रखने होगी। अचानक लाभ की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। यह आपके काम बिगाड़ सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह के लिए फायदेमंद साबित होगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button