राशिफल

इन 4 राशियों का नसीब सुधारेंगी मां संतोषी, सुख के आएंगे दिन, हर क्षेत्र में बढ़ेगा रुतबा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में लगातार परिवर्तन होता रहता है, जिसकी वजह से हर मनुष्य के जीवन पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और किस्मत में अच्छा खासा सुधार आ सकता है। हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। बिजनेस में लाभदायक फल प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहने वाला है। मेहनत के मुताबिक अधिक फल की प्राप्ति होगी। मां संतोषी की कृपा से आपके किस्मत के सितारे प्रबल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर-परिवार की परेशानियां खत्म होंगी। किसी जरूरी काम में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी खासी सफलता हासिल करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहेगा। मां संतोषी की कृपा से भाग्य प्रबल रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से सभी चिंता दूर होगी। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का मिलाजुला समय रहने वाला है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार की गति धीमी रहेगी इसलिए आप निराश ना हों, आप अपनी मेहनत करते रहें आपको भविष्य में इसका परिणाम अवश्य मिलेगा। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अचानक आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं परंतु आप स्वयं को कमजोर ना समझें। हर परिस्थिति का आप आत्मविश्वास के साथ सामना कीजिए। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अचानक पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। शादीशुदा जिंदगी काफी हद तक ठीक रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को लेकर आप अधिक मेहनत करेंगे। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर खानपान से परहेज करना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। आपका मन खेलकूद में अधिक रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों को अपने कामकाज पर विशेष फोकस रखना होगा। कुछ लोग आपके कार्यों पर नजर रख सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करने वाले हैं।

तुला राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप भी बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच-विचार करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना पड़े। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से बच कर रहना होगा। कोई पुरानी परेशानी आपको काफी दुखी कर सकती है। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कुछ जरूरी कामों में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button