अध्यात्म

महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन के सोमवार का रखें व्रत, आपको मिलेंगे यह 5 वरदान

भगवान शिव जी को देवों का देव कहा जाता है, यह अपने भक्तों के कष्ट दूर करने वाले माने गए हैं, अगर यह किसी भक्त से प्रसन्न हो जाते हैं तो उस भक्त के जीवन की सभी परेशानियां पल भर में दूर हो जाती है, भगवान शिव जी का सबसे प्रिय महीना सावन 17 जुलाई 2019 को शुरू होने वाला है, हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार देखा जाए तो सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है, अगर सावन में सोमवार का व्रत रखा जाए तो इसका बहुत महत्व माना जाता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर व्यक्ति सावन में सोमवार का व्रत विधि विधान पूर्वक करता है तो इससे देवों के देव महादेव खुश होते हैं और व्यक्ति के सभी कष्टों को दूर करते हैं, अगर आप सावन के सोमवार का व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद फूल, दूध, सफेद चंदन, अक्षत आदि अर्पित करते हैं तो इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

अगर आप विधि-विधान पूर्वक सावन महीने में सोमवार का व्रत करते हैं और पूजा पाठ करते हैं तो इससे आपको बहुत से फायदे मिलते हैं, सावन के सोमवार का व्रत करने से आपको भगवान भोलेनाथ कई वरदान देते हैं आज हम आपको ऐसे पांच आशीर्वाद के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आप सावन महीने के सोमवार का व्रत रखकर प्राप्त कर सकते हैं।

सावन के सोमवार का व्रत करने से महादेव देंगे यह 5 वरदान

  • अगर आप सावन महीने में सोमवार का व्रत करते हैं तो इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में जो भी परेशानियां चल रही है उनसे आप को छुटकारा प्राप्त होता है।

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको मनोवांछित जीवन साथी की प्राप्ति हो तो कुंवारी लड़कियां सोमवार का व्रत अवश्य करें, इससे आपको भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।
  • जो व्यक्ति सावन महीने में सोमवार का व्रत करता है उसको अकाल मृत्यु और दुर्घटना से छुटकारा प्राप्त होती है।

  • अगर आप सावन महीने में सोमवार का व्रत करते हैं तो इससे आपका जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होता है और आपके जीवन में समृद्धि आती है, भगवान शिव जी आपको सुख, शांति और समृद्धि का वरदान देते हैं।
  • जिनकी कोई संतान नहीं है उनके लिए सावन महीने में सोमवार का व्रत करना बहुत ही लाभदायक माना गया है, अगर आप सावन महीने में सोमवार का व्रत करते हैं तो संतान सुख का योग प्रबल होता है, ऐसा बताया जाता है कि अगर सावन महीने में रोजाना नियमित रूप से शिवलिंग पर धतूरा अर्पित किया जाए तो इससे वंश में बढ़ोतरी होती है।

भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन का महीना बहुत ही अच्छा माना गया है, अगर आप सावन महीने में विधि-विधान पूर्वक भगवान शिवजी की पूजा करते हैं और सोमवार का व्रत रखते हैं तो इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होती है, आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी और जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त होगा, इसलिए आप सावन महीने में सोमवार का व्रत अवश्य रखें, इससे आपको कई तरह से फायदे मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button