बॉलीवुड

12 साल छोटे बॉयफ्रेंड अर्जुन से दूसरी शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा? एक्टर ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर सबसे चर्चित कपल है। आए दिन यह जोड़ी सुर्खियों में रहती है। वहीं इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार इनकी शादी की चर्चा भी हो रही है।

अब इसी बीच शादी को लेकर यह भी चर्चा हो रही है कि यह दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी रचा लेंगे। रिपोर्ट की मानें तो अर्जुन और मलाइका इसी साल नवंबर से दिसंबर के महीने में शादी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी से जुड़ी यह खबर..

malaika

साल 2022 के अंत में शादी करेंगे मलाइका और अर्जुन कपूर
गौरतलब है कि, पिछले दिनों ही मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई है। अब इसी बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी भी चर्चा में है। दोनों एक दूसरे को करीब 4 साल से डेट कर रहे हैं और अब ऐसे में यह जोड़ी भी अपने इस रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि साल 2022 के अंत में मलाइका और अर्जुन कपूर भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

malaika

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने शादी का भी जिक्र किया है। कुछ दिनों से लगातार अर्जुन और मलाइका की शादी की चर्चा हो रही है। ऐसे में इससे जुड़ा पोस्ट अर्जुन ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि, “मुझे यह जानकारी हैरानी हो रही है कि कैसे लोगों को मेरी जिंदगी के बारे में मुझे भी ज्यादा पता होता है।” इसी पोस्ट के वायरल होने के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें और जोरों शोरों से हैं। हालांकि अभी तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

malaika

अर्जुन कपूर की आने वाली फ़िल्में
वहीं बात की जाए अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडणेकर मुख्य किरदार में नजर आएगी। इसके अलावा अर्जुन कपूर जल्द ही जॉन अब्राहम और तारा सितारा के साथ फिल्म ‘एक विलन रिटर्न्स’ में भी दिखाई देने वाले हैं।

रिपोर्ट की मानें तो उनकी यह फिल्म 29 जुलाई साल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा अर्जुन के पास ‘डार्क कॉमेडी कुट्टी’ नाम की भी एक फिल्म है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री राधिका मदान, नसरुद्दीन शाह और तब्बू जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button