बॉलीवुड

अर्जुन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा, कहा- “मैं उसके साथ बूढ़ी होना चाहती हूं..”

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। यह आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा कभी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सोशल मीडिया पर कहर ढाती हैं, तो कभी वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ हाथों में हाथ थामे नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाते हैं और यह दोनों ही एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर भी काफी बातें होती रहती हैं। इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। वहीं फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। अक्सर मलाइका और अर्जुन एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ जाते हैं।

सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। वहीं फैंस भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि वह तमाम उम्र अर्जुन कपूर के साथ गुजारना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने पर खुलकर बात की।

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते पर बोलीं मलाइका अरोड़ा

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक लेकर अपनी शादी को खत्म कर लिया था। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गईं। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता है और सोशल मीडिया पर भी इन दोनों के साथ की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि अर्जुन मुझे वह आत्मविश्वास और भरोसा देता है। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढी होना चाहती हूं।

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता आगे बढ़ाने पर मलाइका ने कहा

जब इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा से यह सवाल पूछा गया था कि क्या वह और अर्जुन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? तो इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा “हर रिश्ता वक्त के साथ आगे बढ़ता ही है। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम अपना फ्यूचर साथ चाहते हैं। यह रिलेशनशिप मेरे लिए बहुत खास है और हम हमेशा अपने रिश्ते के बारे में सोचते हैं कि आगे क्या होगा।”

मलाइका अरोड़ा ने आगे यह कहा था कि “हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। आपको अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें हर चीज के बारे में एक ही समय पर बात करनी चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी से प्यार और रोमांस करते हैं।”

मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्सीडेंट पर भी की बात

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा का कार एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी। लेकिन मलाइका अरोड़ा के लिए यह एक डरावना अनुभव जरूर था। मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्सीडेंट पर यह कहा कि “एक्सीडेंट के बाद में केवल दो चीजों के लिए प्रार्थना कर रही थी। मैं उस रात मरना नहीं चाहती थी और मैं अपनी आंखों की रोशनी नहीं खोना चाहती थी।

एक्सीडेंट के लगभग 1 हफ्ते के बाद मैंने खुद को शीशे में देखा था और मेरे माथे पर निशान था, जो याद दिला रहा था कि जिंदगी कितनी नाजुक है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button