बॉलीवुड

नेपाल पहुंचकर बदल गई मलाइका अरोरा की शक्ल-सूरत, तस्वीरें देख फैंस हैरान, कहा- चेहरे को क्या हुआ

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और हॉट अदाकारा मलाइका अरोरा इन दिनों हमारे पड़ोसी देश नेपाल में घूम रही हैं। नेपाल में वे छुट्टियों का आनंद लें रही हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वहां से तस्वीरें भी साझा कर रही है। वाहन इंस्टा स्टोरी में भी वे तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पांच तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ”नमस्ते नेपाल। यहां आकर बहुत खुशी हुई”। अभिनेत्री की इस पोस्ट को 1 लाख 85 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

अभिनेत्री की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस और यूजर्स कमेंट्स कर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि मलाइका को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है।

मलाइका की ट्रोलिंग के पीछे एक ख़ास वजह है। दरअसल वे अपने चेहरे को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई है। वायरल तस्वीरों में मलाइका का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है। नीले रंग की डेनिम के साथ वे सफ़ेद रंग की टी-शर्ट और सफ़ेद रंग के ही जैकेट में देखने को मिल रही हैं।

मलाइका ने नीले रंग का सनग्लास भी लगा रखा है और उनके गले में गमछा भी नजर आ रहा है। मलाइका के पीछे कुछ लोग और बॉडीगार्ड भी देखने को मिल रहे हैं।

मलाइका की इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में फैंस और यूजर्स ने मलाइका के चेहरे में बदलाव को नोटिस किया है। एक तस्वीर में उनके चेहरे पर सूजन नजर आ रही है। इसे लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

एक यूजर ने कमेंट किया कि, ”चेहरे को क्या हुआ?”। वहीं एक यूजर ने मलाइका से उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बारे में सवाल करते हुए लिखा है कि, ”क्या अर्जुन साथ नहीं आए”। इसके अलावा कई फैंस ने मलाइका के लुक्स की तारीफे भी की है।

कई फैंस ऐसे भी रहे जो नेपाल के है। उन्होंने नेपाल में आने पर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का स्वागत किया। एक यूजर ने मलाइका को ‘बॉस लेडी’ बताया। वही कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाए।

बता दें कि, मलाइका इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर चर्चा में है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2022 में हुई थी। इस शो के माध्यम से अब तक मलाइका अरबाज खान संग तलाक, अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते सहित कई मुद्दों पर बड़े खुलासे कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button