राशिफल

ग्रह-नक्षत्र की शुभ स्थिति से बना अतिगंड योग, जानिए किन राशियों के लोगों को मिलेगी ख़ुशी और लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की लगातार बदलती चाल हर मनुष्य के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव डालती है। ग्रहों में लगातार होने वाला बदलाव कई शुभ योग का निर्माण करता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज अतिगंड योग बन रहा है, इसके साथ ही शतभिषा नक्षत्र रहने वाला है। आखिर इस योग का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किन राशियों को शुभ फल मिलेगा और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं अतिगण्ड योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को अतिगण्ड योग की वजह से खास व्यक्तियों से प्रेरणा मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सेहत में पहले से सुधार आएगा। आपके आसपास का माहौल अति उत्तम रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की सलाह मिल सकती है। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपके व्यवहार से घर-परिवार के लोग काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बेहतर रहेंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को अपने बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप अपने दिल की बात जरूर कहें। आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। अचानक उम्मीद से अधिक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों को सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अतिगंड योग की वजह से आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। जरूरी कार्यों में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता है। तरक्की के नए अवसर हासिल होंगे। व्यापार को गति मिल सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। शादीशुदा जिंदगी में ढेरों खुशियां आने वाली है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपने पुराने मित्रों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पुराने कामकाज की टेंशन दूर होगी। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने करियर में लगातार तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। छोटी-मोटी चीजों में आप खुशियां तलाश कर सकते हैं। बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि वाले लोग अपने कामकाज की समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेखन कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। माता-पिता आपकी मेहनत से काफी खुश रहने वाले हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसको पूरा करने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जूनियर आपकी पूरी सहायता करेंगे। लव लाइफ में सुधार आने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ मिलकर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बनाएंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को बेवजह की टेंशन लेने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सेहत के प्रति आप लापरवाही ना करें। बच्चों की सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। जीवन साथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतर रहेगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा लगाम रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। अचानक आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। वाहन प्रयोग में आपको सावधानी बरतनी होगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियां मिली-जुली रहेंगीं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। साथ काम करने वाले लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने में आपको थोड़ा समय लगेगा। आप परिवार में रिश्तो के बीच तालमेल बनाए रखें।

धनु राशि वाले लोगों को अधिक लाभ के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखें।

मकर राशि वाले लोगों को अपने करियर में कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना होगा। आप कामकाज को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की जरूरत है, इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने परिवार के लोगों को समय दीजिए। बच्चों की जिद्द को पूरा कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचना होगा। मित्रों की सहायता से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को व्यापार में कोई भी परिवर्तन करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी। आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। आप धन कमाने की कुछ योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं, जो आने वाले समय में बेहतर साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button