अध्यात्म

इस विशेष गणेश प्रतिमा की पूजा के बाद करें मंत्रों का जाप, भगवान गणेश सभी विघ्नों का करेंगे नाश

बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने का विशेष दिन माना जाता है, यदि व्यक्ति इस दिन भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा करता है तो उनके ऊपर भगवान गणेश जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है और उनको अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है, बहुत से लोग ऐसे हैं जो बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते हैं और इनसे मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना करते हैं अगर आप भी भगवान गणेश जी की पूजा करके इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं, दरअसल, ज्यादातर लोग बाजार में उपलब्ध गणेश प्रतिमा को खरीद कर अपने घर में लाकर इनकी पूजा करते हैं, परंतु आज हम आपको कुछ विशेष चीजें मिलाकर गणेश प्रतिमा को बनाने के विषय में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन चीजों को मिलाकर गणेश प्रतिमा बनाकर इसकी पूजा करते हैं तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

इन चीजों को मिलाकर करें गणेश जी का निर्माण

अगर आप गणेश जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने घर में ही गोबर और आटे में हल्दी मिलाकर एक छोटे से गणेश जी की प्रतिमा बनानी होगी, अब आप इस प्रतिमा को पीले वस्त्र पहना कर विधि विधान पूर्वक पूजा कीजिए, इसके साथ ही आप 108 नग सफेद दूर्वा अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना के साथ गणेश जी की इस प्रतिमा पर अर्पित कीजिए।

उपरोक्त पूजा विधि के पश्चात अपनी समस्या निवारण हेतु करें इन मंत्रों का जाप

  • अगर आप किसी मुकदमे से परेशान चल रहे हैं और आप चाहते हैं कि इसमें आपको विजय हासिल हो तो आप इसके लिए विधि-विधान पूर्वक गणेश प्रतिमा की पूजा करके मंत्र “ॐ वर वरदाय विजय गणपतये नमः” का 108 बार जाप कीजिए, इससे आप को मुकदमे में सफलता हासिल होगी।
  • अगर आप अपने हर कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आप विधि विधान पूर्वक हरिद्रा गणेश जी की पूजा करके मंत्र “ॐ हुं गं ग्लौं हरिद्रा गणपत्ये वरद वरद सर्वजन हृदये स्तम्भय स्वाहा” का जाप 108 बार करें, इससे आपके सभी कार्य सफल होंगे।
  • अक्सर देखा गया है कि लोगों के घर परिवार में हमेशा दरिद्रता बनी रहती है, यदि आप दरिद्रता का नाश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप गणेश जी की पूजा के बाद मंत्र “ॐ गं लक्ष्म्यौ आगच्छ आगच्छ फट्” का जाप कीजिए।
  • अगर किसी व्यक्ति के व्यापार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, आपको अपने व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में आप गणेश जी की पूजा के बाद मंत्र “ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः” का जाप कीजिए, ऐसा करने से व्यापार में चल रही सभी बाधाएं और परेशानियां दूर होंगी और आप अपने व्यापार में सफलता हासिल करेंगे।
  • अगर आप भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त करना चाहते हैं, अपनी मनोकामनाओं को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं तो भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक बुधवार के दिन पूजा करके गणेश मंत्र “ॐ अन्तरिक्षाय स्वाहा” का जाप कीजिए।
  • अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो अपने समस्त रोगों से छुटकारा पाने के लिए तांत्रिक गणेश मंत्र “ॐ गं रोग मुक्तये फट्” का जाप करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button