#ट्रेंडिंग

7 फेरे लेकर दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन, बीच सड़क पर कार रुकवाकर प्रेमी के साथ भागी

शादी-ब्याह का सीजन चला रहा है। ऐसे में हर तरफ से शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसके अलावा शादी टूटना और जोड़ने से लेकर भी खबरें आती है, लेकिन यूपी में एक ऐसा मामला हुआ जिसने हर की को चौंका दिया। दरअसल, आपने भी तक यही सुना होगा कि, प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ शादी से पहले ही भाग गई या फिर यह भी सुना होगा कि शादी के मंडप से भाग गई। लेकिन उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसा हुआ कि यहां पर लड़की ने शादी भी की, विदाई भी हुई, लेकिन विदाई के बाद जब दुल्हन अपने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही थी तभी वह दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश से जुड़े इस पूरे मामले के बारे में..

विदाई के बाद दुल्हन ने दिया चकमा
दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के बमरोली का है जहां पर एक नई नवेली दुल्हन शादी करने के बाद ससुराल के लिए विदा होती है। लेकिन इसी बीच दुल्हन कार से उतर जाती है और प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो जाती है। बता दें, फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र का यह मामला हर तरफ सुर्ख़ियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के बमरोली से बुधवार की शाम को बारात आई थी। दुल्हन का पूरा परिवार काफी खुश तो और बारात का भी आवभगत किया गया।

wedding

इसके बाद दुल्हन पक्ष की तरफ से शादी से जुड़ी सारी रस्में पूरी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की रात भर शादी की रस्में भी हुई और गुरुवार की सुबह फेरे भी लिए गए। इसके बाद दोनों की विदाई हुई और पूरे परिवार ने दुल्हन को विदा कर दिया। जब लड़की घर से विदा हो गई तो उसने बीच रास्ते में ही अपने प्रेमी को बुला लिया।

समझौते के लिए पुलिस थाने पहुंचा दूल्हा
दरअसल, भागने की फिराक में दुल्हन ने उल्टी कहने की बात कहकर कार रुकवा ली। ऐसे में दूल्हे और उसके साथ मौजूद लोगों ने भी कार रोक दी, लेकिन तभी अचानक दुल्हन का प्रेमी आता है और बाइक रोककर दुल्हन को बैठा कर फरार हो जाता है। हालांकि इस दौरान दूल्हे के साथ मौजूद लोगों ने दुल्हन को रोकने की कोशिश की और हर तरफ से पीछा किया।

इसके बाद दोनों को रोक लिया गया। हालांकि प्रेमिका हर तरफ से घिरता हुआ देख दुल्हन को बीच सड़क पर ही छोड़ कर भाग गया.। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर थाने पहुंचा जहां पर उसके परिवार वालों को भी बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई जहां पर समझौता हुआ कि दूल्हे ने अब दुल्हन को हमेशा के लिए छोड़ दिया। इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ घर चला गया, वहीं दुल्हन ब्याहकर भी अकेली ही रह गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button