राशिफल

2 जून को मंगल बदल रहे अपनी राशि, जानिए किन राशियों पर रहेगा शुभ असर और किसको रहना होगा सतर्क

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। यदि कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार राशि में जैसी ग्रहों की चाल होती है उसी के अनुसार शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 2 जून 2021 को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे और यह इस राशि में 20 जुलाई 2021 तक रहने वाले हैं। आखिर मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर कैसा असर डालने वाला है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं मंगल का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों को कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। अचानक धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। घर-परिवार में चल रही दिक्कत दूर होगी। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। निवेश संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शारीरिक और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। मेहनत से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। संतान से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। निवेश संबंधित कामों में भारी मुनाफा मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर मंगल का प्रभाव ठीक नहीं रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है इसलिए आप लड़ाई झगड़े से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामले उलझ सकते हैं। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन ठीक नहीं कहा जा सकता। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। अचानक किसी मित्र या संबंधियों से दु:खद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि वाले लोगों को मंगल के गोचर के प्रभाव की वजह से कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ने मत दीजिए। साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि वाले लोगों को मंगल के इस गोचर की वजह से सावधान रहने की आवश्यकता है। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र में आप षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा समय लग सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को कोशिशों से सफलता मिलने की उम्मीद है। कामकाज की गुप्त योजनाओं को किसी के आगे उजागर ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button