राशिफल

मिथुन राशि में मंगल ग्रह का गोचर, इन 4 राशि वालों का कठिन रहेगा समय, बाकियों का भी जानें हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से ग्रह परिवर्तन का शुभ परिणाम मिलता है परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 अप्रैल 2021 को मंगल देव अपने शत्रु बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यह इस राशि में 2 जून तक विराजमान रहेंगे। मंगल का यह राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों के जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव लेकर जरूर आएगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों पर मंगल की राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव रहेगा तो किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं मंगल का गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को दोस्तों की मदद से लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग विदेश में काम कर रहे हैं उनके लिए यह परिवर्तन बेहद फायदेमंद रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वेतन में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ रहेगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से संबंधित चिंता कम होगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है, मनचाही जगह पर आपका ट्रांसफर हो सकता है। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। सफलता के अवसर हाथ लग सकते हैं। विदेश से संबंधित मामलों में कामयाबी मिलने के प्रबल योग हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मकान-वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में आ रही दिक्कत दूर होगी। आप अपने साहस के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी आसानी से सामना करना कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतर साबित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल हो सकती है। इस अवधि के दौरान अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करते हैं तो इसका अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अच्छा रहेगा। खासकर छात्रों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। कार्य व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में थोड़ी निराशा बनी रहेगी, इसलिए समय रहते आप प्रेम जीवन की समस्याओं का समाधान कर लीजिए। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मन की परेशानियां खत्म होगी।मित्रों और सगे-संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा हुआ कोई मामला सुलझ सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन थोड़ा कठिन रहेगा। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपनी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि वाहन दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में मिलाजुला फायदा मिलेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोगों को मंगल की राशि परिवर्तन की वजह से इस समय के दौरान अत्यधिक खर्चो का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में अधिक भागदौड़ और मेहनत करने के बावजूद भी उचित परिणाम नहीं मिल पाएगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है। अचानक दु:खद समाचार मिलने की संभावना है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल का गोचर ठीक नहीं है। आपको छोटी-छोटी बातों पर अत्यधिक क्रोध आ सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। कार्य-व्यापार में निर्णय लेने में विलंब मत कीजिए। आप अपनी सेहत पर ध्यान दें। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिए। आप अपनी ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग अच्छे कामों में करें। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेमियों के लिए यह परिवर्तन काफी कठिन नजर आ रहा है।

मकर राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह के गोचर की वजह से इस समय के दौरान आर्थिक हानि होने की संभावना है। आप कर्ज के बोझ में दब सकते हैं। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी को भी अधिक पैसा उधार मत दीजिए और ना ही लीजिए। इस अवधि के दौरान अचानक आपको कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button