राशिफल

इस दिन मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर डालेंगे शुभ असर व किसका समय रहेगा कठिन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर उसका कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 20 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 6 सितंबर तक वह इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान सभी राशियों पर इसका कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं मंगल ग्रह का यह राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ और अशुभ साबित होगा।

आइए जानते हैं मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। इस समय के दौरान नौकरी व्यापार में अपार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बड़ा ऑर्डर या पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से अच्छे रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उनको नए अवसर प्राप्त होंगे। शादीशुदा जिंदगी में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन अति उत्तम साबित होगा। आपको धन लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कई स्रोतों से आपको पैसा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। खास लोगों की मदद से करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। वेतन में वृद्धि होगी। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन बेहतरीन साबित होगा। व्यापार में आपको जमकर मुनाफा हो सकता है। कहीं से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। धन से संबंधित मामले को लेकर स्थिति ठीक-ठाक नजर आ रही है परंतु आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन काफी कठिन रहेगा। आपको इस समय के दौरान काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है और आपको नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार और जीवनसाथी पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा वह आपको समय ना दे पाने का ताना दे सकते हैं। सेहत ठीक नहीं रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। अगर आप कठिन मेहनत करेंगे तो उसका परिणाम अवश्य प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन मिलाजुला साबित होगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ बहसबाजी होने की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में सामान्य फायदा मिलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान सतर्क रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन मध्यम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। मेहनत अधिक रहेगी परंतु उसके अनुसार लाभ नहीं मिल पायेगा। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन मेहनत का फल दिला सकता है। लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम को जल्दीबाजी से मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button