राशिफल

मंगल मेष राशि में चलेंगे उल्टी चाल, जानिए किन राशि वालो की बढ़ेंगी मुश्किलें, किसको होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के अनुसार अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 10 सितंबर 2020 को मंगल ग्रह मेष राशि में वक्री चाल चलेंगे और यह 04 अक्टूबर 2020 तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। आखिर मंगल की वक्री चाल की वजह से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है? इस दौरान किन राशियों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और किनको शुभ फल की प्राप्ति होगी? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं मंगल ग्रह की उल्टी चाल किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना अति उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को नया समझौता हासिल होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सरकारी विभाग में कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। संतान से संबंधित चिंताओं से मुक्ति प्राप्त होगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना अच्छा साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसलों का लोग प्रशंसा करेंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। आपके द्वारा किए गए कामकाज के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के संकेत बने हुए हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के कामों में आप विजय हासिल करेंगे। सगे-संबंधियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। मित्रों की सहायता से आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल का वक्री होना शुभ साबित होगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। साहस और पराक्रम के बल पर आप विषम परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। धन संबंधित कार्यों में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का अवसर मिलने वाला है।

मीन राशि वाले लोगों के लिए मंगल का वक्री होना अच्छा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। मकान-वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी योजनाओं का आपको परिणाम मिलने वाला है।

आइए जानते हैं किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

मेष राशि वाले लोगों की राशि में ही मंगल ग्रह वक्री हो रहे हैं, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको पारिवारिक माहौल की वजह से मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में उग्रता आने की संभावना बन रही है, इसलिए आपको अपने गुस्से, जिद और आवेश पर काबू रखना होगा। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका इसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखिए।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना नुकसानदायक साबित रहेगा। आपको धन हानि होने की संभावना बन रही है। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। धन का लेनदेन करने से बचें। आप कोर्ट कचहरी के मामलों में ना पड़े। अचानक आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना होगा अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना मिलाजुला परिणाम देगा। अत्यधिक ऊर्जा शक्ति की वजह से आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। किसी खास मित्र से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है। आप वाहन खरीदने का सोच-विचार करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों को मंगल ग्रह के वक्री होने की वजह से सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। आप अपने अधूरे कार्य संपन्न करने की पूरी कोशिश करेंगे। बुरी संगति से बचकर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना मुश्किल उत्पन्न कर सकता है। ससुराल पक्ष से आपको बेहतर रिश्ते बनाए रखने की आवश्यकता है। शादी-विवाह जैसे कार्यों में विलंब होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय काफी हद तक बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए मंगल का वक्री होना प्रेम संबंधों के लिए मुश्किल उत्पन्न कर सकता है। विवाह में अड़चन उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। रोजगार और कार्य, व्यापार में निरंतर तरक्की हासिल होगी। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है।

मकर राशि वाले लोगों के लिए मंगल का वक्री होना मानसिक अशांति उत्पन्न कर सकता है। कामकाज में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिक मानसिक तनाव होने के कारण आप अपने कामकाज में फोकस नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। आप अपने पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान दीजिए। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button