अध्यात्म

आज की रात कर ले यह उपाय, बदल जाएगी किस्मत, गणेशजी और मां दुर्गा की बरसेगी कृपा

इस संसार में हर कोई व्यक्ति अपने दुर्भाग्य से छुटकारा पाना चाहता है परंतु कई बार ऐसा होता है कि हर प्रयास करने के बावजूद भी व्यक्ति की बुरी किस्मत पीछा नहीं छोड़ती है, ऐसी स्थिति में आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुछ उपाय शुभ दिन किए जाए तो इसका प्रभाव जल्द ही होता है और व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है, इन उपायों को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और दुर्भाग्य के बंद दरवाजे सौभाग्य में बदल सकते हैं।

आपको बता दें कि आज 4 सितंबर 2019 बुधवार को मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की मासिक बुधाष्टमी और दुर्गाष्टमी तिथि है, अगर आप मनोवांछित फल प्राप्त करना चाहते हैं और अपने दुर्भाग्य से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज आप कुछ उपाय अपना सकते हैं, अगर आप आज की रात कुछ उपाय करते हैं तो इससे भगवान गणेश जी के साथ-साथ माता दुर्गा की भी कृपा प्राप्त होगी।

आइए जानते हैं आज की रात कौन से करें उपाय

  • अगर आप आज अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रात 12:00 बजे गाय के घी का दीपक जलाते हैं तो इससे आपको अपनी बुरी किस्मत से छुटकारा प्राप्त होता है।
  • आज का दिन बहुत ही शुभ है, अगर आप आज की रात 9:00 बजे से लेकर 1:00 बजे के बीच “ऊँ ऐं हृीं क्लीं महागौर्ये नमः” सिद्ध मंत्र का 11 सौ बार तुलसी या फिर लाल चंदन की माला से जाप करते हैं तो इससे आपकी सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहे तो इसके लिए आप आज की रात अपने रसोई घर में सफेद चावल की ढेरी पर गाय के घी का दीपक जलाएं।
  • अगर आप आज की रात माता दुर्गा को दूध से भरी हुई कटोरी में स्थापित करके चांदी का सिक्का अर्पित करते हैं और अगली सुबह उस सिक्के को अपनी जेब में रखते हैं तो इससे धन की कमी नहीं होती है।

  • अगर आप अपनी आमदनी और धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सूर्यास्त होने के पश्चात सुहागिन स्त्रियों को लाल चूड़ियां और सिंदूर भेंट कीजिए।
  • अगर आप आज रात एक पान में गुलाब के फूल के सात पंखुड़िया रखकर मां दुर्गा को अर्पित करते हैं तो इससे आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी जी का निवास होता है।

  • अगर आप धन की परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज रात किसी भी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर देवी माता के चरणों में आठ लाल कमल के फूल अर्पित कीजिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की बुधाष्टमी और दुर्गाष्टमी तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसा बताया जाता है कि अगर आज की रात कुछ सरल से उपाय किए जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर हो सकता है, उपरोक्त कुछ उपाय बताए गए हैं अगर आप चाहते हैं कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो तो आज की रात आप इन उपायों को जरूर आजमा कर देखिए, इन उपायों को करने से भगवान गणेश जी की कृपा के साथ-साथ देवी दुर्गा की भी कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी, जिससे आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और आप अपने घर परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button