अध्यात्म

गुरुवार को श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं यह उपाय, होगी मनोकामना पूरी

हर कोई व्यक्ति अपने जीवन में सुख-शांति बनाए रखना चाहता है, ऐसा बताया जाता है कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है और यह दिन शांति और प्रसन्नता का दिन भी माना गया है, इस दिन भगवान विष्णु जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है, आप इस दिन भगवान विष्णु जी की आराधना करके इनको जल्द प्रसन्न कर सकते हैं, अगर आप अपने मन सच्चे मन से इनकी पूजा करेंगे तो इनकी कृपा दृष्टि आपके ऊपर अवश्य होगी, आज हम आपको गुरुवार के दिन भगवान श्री हरि विष्णु जी को किस प्रकार प्रसन्न कर सकते हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं, जिनको अपनाकर इनका आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, जीवन की सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

गुरुवार पूजा में ध्यान रखें यह जरूरी बातें

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है, अगर आप गुरुवार के दिन इनकी पूजा कर रहे हैं तो आप सुबह के समय जल्दी उठ जाए और नहाने के पश्चात घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए और पाठ करें, अगर आप ऐसा करेंगे तो आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

भगवान विष्णु जी को प्रिय है पीला रंग

अगर आप भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन पीले रंग का इस्तेमाल कीजिए, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा का शुभ दिन माना जाता है, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और पीला रंग सम्पन्नता का प्रतीक होता है, इसलिए आप इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करें, अगर आप इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं तो इससे यह आपसे प्रसन्न होंगे और धन संपत्ति का वरदान प्राप्त होगा, विष्णु जी को पीला रंग बहुत प्रिय है, आप इस दिन पीले रंग के वस्त्रों का धारण कीजिए और इस दिन पीली चीजों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है।

विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए यह भी करें उपाय

  • आप गुरुवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात पीले रंग के कपड़ों का धारण करें और भगवान विष्णु जी की पूजा में गुड और चने की दाल को एक साथ मिलाकर इनके लिए भोग तैयार कर लीजिए और इनकी पूजा में इसे अर्पित करें, इससे भगवान विष्णु जी प्रसन्न होंगे और आपके घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
  • आप गुरुवार के दिन विधि विधान पूजा करने के बाद बृहस्पति देव की पूजा में पीले फूल, पीले चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल का इस्तेमाल कीजिए
  • आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और वहीं बैठ कर बृहस्पतिदेव का पाठ और पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन की भी चीजों का दान करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है और आपका मन शांत रहता है।

गुरुवार के दिन यह काम ना करें

  • आप गुरुवार के दिन अपने मन में बुरे विचार उत्पन्न ना होने दें।
  • गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए।
  • आप गुरुवार के दिन पैसों का लेन-देन ना करें।
  • जो लोग गुरुवार का व्रत रख रहे हैं उनको नमक नहीं खाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button