राशिफल

30 जनवरी से बुध वक्री, इन 7 राशियों के जीवन में उत्पन्न होगी कठिनाइयां, बाकियो का ऐसा रहेगा हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 30 जनवरी की रात्रि 9:16 बजे पर ग्रहों के युवराज कहे जाने वाले बुध कुंभ राशि में गोचर करते हुए वक्री हो गए हैं और इसी अवस्था में 4 फरवरी की रात 10:30 बजे पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं बुध का वक्री होना आपकी राशियों को कैसे प्रभावित करने वाला है।

आइए जानते हैं बुध के वक्री होने से किन राशियों को मिलेगा सकारात्मक फल

मिथुन राशि वाले लोगों को बुध के वक्री होने की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तरक्की के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री होना अच्छा साबित होगा। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में फायदा मिल सकता है। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कठिन से कठिन परिस्थितियों पर भी आप आसानी से विजय प्राप्त कर सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा। घर-परिवार की चिंता दूर होगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। धर्म-कर्म में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के वक्री होने की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आत्मबल मजबूत बनेगा। कामकाज की बाधाएं खत्म होंगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो यह अवसर बहुत ही ठीक नजर आ रहा है।

मीन राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के वक्री होने की वजह से भाग दौड़ का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वाहन सुख मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों की सहायता मिलेगी। जिस योजना को पूर्ण करने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्तिथि

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री होना कठिनाइयां उत्पन्न कर सकता है। आपके जीवन में कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। परिवार के किसी सदस्य तथा भाइयों से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन इस कामयाबी के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को बुध ग्रह के वक्री होने की वजह से व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। कार्यालय में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ने मत दीजिए। आप भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होने की संभावना है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। माता-पिता की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन को वक्री बुध शारीरिक रूप से प्रभावित करेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। हड्डियों से संबंधित चोटों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों को आप बाहर ही सुलझा लीजिए। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को वक्री बुध की वजह से मिलाजुला फल मिलेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित बातचीत में थोड़ा विलंब होने की संभावना नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से कहासुनी हो सकती है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध का वक्री होना काफी परेशानी भरा रहेगा। शत्रुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का वक्री होना कई चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को काफी संभल कर रहना होगा। आपको पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को बुध के वक्री होने की वजह से जीवन में कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जीवनसाथी से बहसबाजी हो सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आपको अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button