राशिफल

4 फरवरी बुध देव मकर राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए किन राशियों की खुलेगी किस्मत, कौन होगा निराशा

4 फरवरी की रात 10:38 बजे पर बुध ग्रह वक्री अवस्था में कुंभ राशि पर गोचर करते हुए पुनः मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आपको बता दें कि 30 जनवरी की रात 9:16 बजे पर बुध देव वक्री हुए थे और 21 फरवरी की सुबह 6:18 बजे पर यह मार्गी हो जाएंगे। बुध ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर बुध का परिवर्तन किन राशियों को फायदा दिला सकता है और किसको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? जानिए आपकी राशियों पर इसका प्रभाव।

आइए जानते हैं बुध देव का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद

वृषभ राशि वाले लोगों के राशि में वक्री बुध ग्रह भाग्यभाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को फायदा मिल सकता है। सफलता के बेहतर अवसर हासिल होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में 12वे भाव में बुध ग्रह का वक्री होना ठीक साबित होगा। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। दोस्तों और संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह दशम कर्मभाव में गोचर करेंगें, जिसकी वजह से आपको मिलाजुला फल मिलेगा। आप बेवजह की चिंता मत कीजिए। बुध ग्रह संबंधित दोषो से छुटकारा मिल सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे। आप किसी भी प्रकार के वादविवाद को बढ़ावा मत दीजिए। लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा। कामकाज पर आप ध्यान केंद्रित करें।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह अष्टम भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च होगा। जोड़ों में दर्द तथा हड्डियों से संबंधित समस्या उत्पन्न होने की आशंका है, इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से विवाह संबंधित चल रही बातचीत में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान आपको साझेदारी में कोई भी व्यापार शुरू करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह शत्रु भाव में प्रवेश करेंगे, जिसकी वजह से आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओ में बढ़ोतरी होगी। यह आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।

कन्या राशि वाले लोगों को वक्री बुध ग्रह की वजह से जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन अधिक रहने वाला है। संतान से संबंधित चिंता अधिक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र का वातावरण सामान्य रहने वाला है। आप सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे, जिसकी वजह से आपको मध्यम फल की प्राप्ति होगी। मन में थोड़ी निराशा बनी रहेगी। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बाद सफलता हासिल होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा हो सकता है। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह पराक्रम भाव में गोचर करने वाले हैं, जिसकी वजह से आपके स्वभाव में अधिक तेजी आ सकती है. घर के किसी बड़े सदस्य और छोटे भाइयों से मतभेद होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उनको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में वक्री बुध ग्रह धन भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से पारिवारिक वाद-विवाद और दांपत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचना होगा। काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादी-विवाह से संबंधित बातचीत थोड़ा विलंब हो सकता है।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का वक्री होना मिलाजुला फल देने वाला है। आपके ऊपर इसका दुष्प्रभाव अधिक नहीं रहेगा परंतु आपको कामकाज में दिक्कत महसूस होगी। कोई कार्य बनता बनता बीच में अधूरा रह सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में लाभ भाव में बुध का वक्री होना सुख-साधनों में कमी ला सकता है। काफी मेहनत के बाद आपको सफलता हासिल होगी। शासन सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से संबंध बिगड़ने मत दीजिए। संतान से संबंधित चिंता से छुटकारा मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button