राशिफल

बुध देव ने किया मेष राशि में प्रवेश, ये पांच राशि वाले होंगे मालामाल, बाकी भी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्र समय के साथ-साथ अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। अगर कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसकी वजह से राशि में ग्रह की स्थिति के अनुसार फल मिलता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान है तो जीवन में सकारात्मक फल मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विषम परिस्थितियां जीवन में उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 16 अप्रैल 2021 को बुध देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और ये यहां 1 मई 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध की राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को क्या फल मिलने वाला है।

आइए बुध ग्रह के गोचर की वजह से किन राशियों को होगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस समय के दौरान आपके सभी कार्य पूरे होंगे। लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय ले सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए फैसले की सराहना होगी। समाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

कर्क राशि वाले लोगों के आय के साधन बढ़ेंगे। बुध की राशि परिवर्तन की वजह से किसी मित्र तथा सगे-संबंधी से सुखद समाचार प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा। समय और भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। आप अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बेहद शानदार रहने वाला है। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को फायदा मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहने वाली है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस राशि वालों का प्रेम विवाह हो सकता है। मानसिक चिंता खत्म होगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी का अगर कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर बेहतरीन साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। आप अपनी मेहनत के बलबूते कठिन से कठिन काम पूरे कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से फायदा मिलेगा तो कई क्षेत्रों में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। आप किसी भी जरूरी मामले में निर्णय लेने से बचें। घर परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल अशांत रहेगा। पारिवारिक मामले में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। कुछ जरूरी कामों में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु आपको पैसों के लेनदेन से दूर रहना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। अनजाने लोगों की बातों में ना आएं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन ठीक नहीं है। प्रेम जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।

मीन राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पारिवारिक माहौल पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बच्चों के साथ आप मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button