राशिफल

कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं बुधदेव, किसकी चमकेगी किस्मत? कौन होगा बेहाल, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लगातार ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है। यह व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि 2 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं और यह इस राशि में 22 सितंबर तक रहेंगे। इस परिवर्तन की वजह से सभी राशियों के लोगों के ऊपर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको बुध का राशि परिवर्तन आपके जीवन पर कैसा असर डालेगा? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं बुध ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से नौकरी पेशा वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। आपको नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से विद्यार्थी वर्ग के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल होगी। नौकरी में आपको अहम पद और उपलब्धि मिलने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह समय सर्व श्रेष्ठ रहने वाला है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। माता से आपको लाभ मिल सकता है। कामकाज से आप संतुष्ट रहेंगे। मन की चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। अचानक धन लाभ मिल सकता है। संपत्ति की खरीदारी करने का विचार बना सकते हैं। अचानक आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आप अच्छा रिजल्ट हासिल करेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपकी राशि में बुध पहले भाव में स्थित रहेंगे। जिसकी वजह से कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अधिक फायदा मिलेगा। मुश्किल परिस्थितियों से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका और जीवनसाथी के लिहाज से यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है।

धनु राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर दसवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपका भाग्य चमकेगा। मेहनत का पूरा-पूरा फल प्राप्त होगा। भाग्य के सहारे आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर नौवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से कारोबार और नौकरी में आप अपनी कार्यकुशलता से अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। आपके द्वारा की गई पुरानी मेहनत का उचित फल मिलेगा। जीवनसाथी से आपको लाभ मिलने की संभावना बन रही है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। साझेदारी में यदि आप कोई कारोबार आरंभ करते हैं तो इसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में बुध का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर बारहवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको हानि होने की संभावना बन रही है। धन का लेनदेन करते समय आपको संभल कर रहना होगा। पारिवारिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य कीजिए। बुध का राशि परिवर्तन आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको मिले-जुले लाभ मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। आपकी इच्छाओं में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर आपको विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों की राशि में बुध ग्रह का गोचर आठवें भाव में होने जा रहा है, जिसकी वजह से आपको जमीन जायदाद संबंधित फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों को वाहन के प्रयोग में थोड़ा संभल कर रहना होगा अन्यथा दुर्घटना होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में आपको उतार-चढ़ाव भरे समय से गुजरना पड़ेगा। आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button