अध्यात्म

आजमाकर देखें मिश्री के ये टोटके, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, घर में सुख-शांति का होगा वास

तंत्र शास्त्र में जीवन को खुशहाल बनाने के बहुत से उपाय/टोटके बताए गए हैं, जिनको अगर व्यक्ति करता है तो उसको अपने जीवन में कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। शास्त्रों में मिश्री से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिनकी सहायता से व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है, इतना ही नहीं बल्कि मिश्री के उपायों से बहुत से फायदे मिलते हैं। आज हम आपको तंत्र शास्त्र के अनुसार मिश्री से जुड़े हुए कुछ टोटके बताने वाले हैं, जिनको अगर आप आजमाते हैं तो इससे आपकी किस्मत चमक सकती है और सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

मिश्री के टोटके | Mishri Ke Totke

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है, उसके जीवन में कभी भी पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न नहीं होती है। अगर आप माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन खीर के साथ मिश्री का भोग लक्ष्मी जी को लगाएं, इसके बाद प्रसाद सबसे पहले घर की सबसे बड़ी महिला को दीजिए और उनको प्रणाम करने के पश्चात प्रसाद घर के अन्य सदस्यों में बांट दीजिए। आपको यह उपाय लगातार 21 शुक्रवार तक करना होगा। अगर यह उपाय आप सफलतापूर्वक कर लेते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

घर में सुख-शांति का होगा वास

मनुष्य अक्सर अपने घर-परिवार की जुड़ी हुई परेशानियों को लेकर काफी चिंतित रहता है। घर में रोजाना किसी ना किसी बात को लेकर बहसबाजी होती रहती है, जिसके कारण घर का वातावरण अशांत बना रहता है। अगर आप अपने घर में सुख-शांति लाना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना भगवान कृष्ण जी को मिश्री अर्पित कीजिए। अगर आप मिश्री के साथ माखन कृष्ण जी को भोग लगाते हैं तो इससे आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। इस उपाय को करके आप अपने घर को सुखी बना सकते हैं और पारिवारिक माहौल शांत रहेगा।

नौकरी की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

नौकरी की समस्या व्यक्ति की सबसे बड़ी चिंता है। लोगों को अपनी मनपसंद की नौकरी नहीं मिल पाती है, इसके अलावा नौकरी कर रहे लोगों को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। अगर आप नौकरी से संबंधित परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर और मिश्री का दान कीजिए। इसके साथ ही कपूर जलाकर उस पर थोड़ी सी मिश्री डाल दीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे नौकरी से संबंधित सभी समस्याएं दूर होंगी और आपको अपने कार्य क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी।

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए

शनि देव की दृष्टि बहुत ही खराब मानी जाती है। यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का बुरा प्रभाव है तो इसके कारण जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं। व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है। अगर आप शनि दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन मिश्री के दाने चीटियों को खिलाएं। यह टोटका शनि दोष के प्रभाव को दूर करने में सहायता करेगा। अगर आपके पास मिश्री उपलब्ध नहीं है तो आप इसके स्थान पर चीनी के मोटे दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button