राशिफल

आज चंद्रमा करेंगे कन्या राशि पर संचार, जानिए किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल और कौन होगा निराश

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि व्यक्ति की राशि में जैसी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति होती है उसी के अनुसार जीवन में फल मिलते हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा का कन्या राशि पर संचार होगा, जिसकी वजह से सभी राशि वालों पर इसका कुछ ना कुछ असर देखने को जरूर मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आखिर चंद्रमा कन्या राशि पर संचार करने से किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। मेहनत का उचित फल मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करके आपको खुशी मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना कैंसिल हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। शरीर में थकान महसूस होगी। जरूरी योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। परिवार से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

मिथुन राशि वाले लोगों को कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, इसलिए आप पहले से तैयार रहें। परिवार में किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए काम आसानी से निपट सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आपकी कुछ अधूरी मनोकामना पूरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहने वाले हैं। भविष्य को लेकर आप कोई नई योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक घर में कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिससे माहौल में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। किसी भी मामले को आप बातचीत से सुलझाने की कोशिश कीजिए। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर ना होगा। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। पैसों से जुड़ी हुई चिंता आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। ऑफिस में काम काज का भार अधिक रहेगा। कुछ लोगों की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आने की संभावना नजर आ रही है। कुछ कामों को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। आपके कुछ काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। पैसों से जुड़े हुए बड़े फैसले सोच-समझ कर लीजिए। कोई पुरानी बात मानसिक तनाव दे सकती है। अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं तो सोच समझकर पैसा निवेश करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में समझदारी से काम लीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आप लगातार प्रयास करते रहें। आपको अपने मन मुताबिक रिजल्ट जरूर हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ लोग आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button