बॉलीवुड

शादी के पहले संग्राम-पायल की अनोखी पहल, अनाथ बच्चों और जानवरों को खिलाया खाना, लगाए पेड़ पौधे

शादी हर किसी की लाइफ का सबसे बड़ा इवेंट होता है। इसे हर कोई खास और स्पेशल बनाने की कोशिश करता है। खासकर जो लोग सेलिब्रिटी होते हैं वह तो अपनी शादी को शाही बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनकी शादी पूरी दुनिया देखती है। ऐसे में वह शादी में खूब खर्चा करते हैं। शो ऑफ की भी कोई कमी नहीं रहती है। शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त भी रहते हैं। आखिर उन्हें हल्दी, संगीत, मेहंदी सहित शादी की कई रस्में जो निभानी रहती हैं।

संग्राम-पायल ने शादी से पहले किया दिल जीत लेने वाला काम

लेकिन क्या आप ने कभी ऐसा देखा है कि कपल को शादी से पहले अपनी नहीं पड़ी हो। बल्कि वह दूसरों के बारे में सोचे। बेजूबान जानवरों को खाना खिलाएं। अनाथ बच्चों का पेट भरे। यहां तक की पेड़ पौधों के बारे में भी सोचे। यकीनन ऐसा शादी के ठीक पहले बहुत कम लोग करते हैं। लेकिन जिन लोगों को नेचर से प्यार होता है वह इन सब चीजों के बारे में पहले सोचते हैं। मिट्टी के अखाड़ों में पसीना बहाकर अपना करियर बनाने वाले फेमस रेसलर संग्राम सिंह ने अपनी शादी में दूसरों के बारे में सोचा है।

साफ हवा के लिए लगाए पेड़ पौधे

गौरतलब है कि रेसलर संग्राम सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी की रस्मों को शुरू करने से पहले उन्होंने नेचर और बेजूबान जानवरों के लिए कुछ अच्छा काम किया। उन्होंने कई पेड़ पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि हम अक्सर कुदरत से लेते ही आए हैं।

लेकिन अब उन्हें वापस कुछ देने का भी समय है। हमारी पिछली पीढ़ी ने हमारे लिए पेड़ पौधे लगाए जिनकी वजह से हम आज भोजन और साफ हवा पानी का लाभ ले पा रहे हैं। अब हमारी भी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिए हम पेड़ पौधे लगाएं।

अनाथ बच्चों और जानवरों को खिलाया खाना

इसके अलावा संग्राम और पायल ने 100 अनाथ बच्चों को भरपेट स्वादिष्ट भोजन भी करवाया। इतना ही नहीं 200 जानवरों की आवभगत करते हुए उनका भी पेट भरा। इसमें कई पशु पक्षी शामिल थे। कपल का कहना है कि यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन है। इसलिए हम इसे दूसरों के लिए भी खूबसूरत बनाना चाहते थे।

9 जुलाई को होगी शादी

बताते चलें कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी 21 जुलाई को शादी करने वाले थे। इस दिन पायल का जन्मदिन था। लेकिन पंडितजी ने उन्हें 9 जुलाई को शादी का शुभ मुहूर्त दिया है। इसलिए अब वे इसी दिन शादी राचाएंगे। उनकी शादी आगरा के जेपी पैलेस में होगी। शादी में हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम सहित कई रस्में होगी। शादी को एक बड़े से मंदिर में किया जाएगा। शादी के बाद कपल दिल्ली और मुम्बई में अपने दोस्तों को रिसेप्शन भी देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button