क्रिकेट

आलीशान महल से कम नहीं हैं MS धोनी का रांची वाला घर, तस्वीरें देख कहेंगे- मन्नत से भी खूबसूरत..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपने प्रोफेशन के साथ-साथ अपने निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। यूं तो महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन अभी भी वह दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें पिच पर देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी के घर की कुछ तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी कितनी लग्जरी लाइफ जीते हैं?

ms dhoni

रांची झारखंड के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का घर रांची में बना हुआ है जो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। बता दे यहां पर हर लग्जरी सुविधाएं मौजूद है, जब भी महेंद्र सिंह धोनी रांची आते हैं तो अपने इसी घर में रुकते हैं।

ms dhoni

उनके यहां पर कई सारे कुत्ते भी है जिनके साथ अक्सर एम एस धोनी खेलते हुए दिखाई देते हैं। धोनी ने अपने घर के आस-पास कोई पेड़ पौधे भी लगाए हुए हैं। धोनी अक्सर गार्डनिंग करते हुए दिखाई देते हैं।

ms dhoni

ms dhoni

रिपोर्ट की माने तो धोनी का यह घर आर्किटेक्ट डिजाइनर शांतनु गर्ग ने तैयार किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि धोनी का घर कितना लग्जरी है। ब्राउन कलर का हेड बोर्ड के सामने एक बड़ा सा बेड है जिस पर उनकी बेटी जीवा दिखाई दे रही है।

dhoni

ms dhoni

वही गार्डन में बड़े-बड़े झूले रखे हुए हैं जिस पर धोनी आराम फरमाते दिखाई दिए। धोनी के इस घर में स्विमिंग पूल, जिम, खूबसूरत पार्क जैसे कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद है। धोनी के घर का बाहरी लुक ऑफ व्हाइट और ग्रे कलर का है जिसके चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है।

ms dhoni

गौरतलब है कि धोनी बाइक्स के भी बहुत बड़े शौकीन है। ऐसे में उनके पास अलग-अलग बाइक है जिनके साथ वह अक्सर बाहर की सैर करते हैं। इस घर में धोनी ने अपनी बाइक्स पार्किंग के लिए अलग से जगह भी बनवाई है जिसे ख़ास बाइक्स के लिए ही तैयार किया गया है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी है।

ms dhoni

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी धोनी से साल 2010 में शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2015 में इनके घर बेटी जीवा का जन्म हुआ।जीवा काफी पॉपुलर है जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में धोनी की भी तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे थे। धोनी की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

ms dhoni

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button