बॉलीवुड

क्या आप ने देखी रणवीर सिंह की बहन? दिखने में भाभी दीपिका पादुकोण से है कई ज्यादा सुंदर – Pics

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। दीपिका के हुस्न के लाखों लोग दीवाने हैं। इन दिनों वे कान्स में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। उनकी सुंदरता के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका की ननद सुंदरता के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर देती है। आज हम आपको रणवीर सिंह की बड़ी बहन रितिका भावनानी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

दीपिका से भी सुंदर है उनकी ननद

रीतिका उम्र में रणवीर से बड़ी है। रणवीर उन्हें छोटी मां कहकर पुकारते हैं। रीतिका भी बचपन से रणवीर का एक मां की तरह ध्यान रखते आ रही हैं। रीतिका का जन्म 5 अगस्त 1983 को मुंबई में हुआ था। दोनों भाई बहनों ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से ही की है। रीतिका मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।

रीतिका की अपनी भाभी दीपिका से भी बहुत अच्छे से बनती है। हुस्न और स्टाइल के मामले में वह दीपिका को कांटे की टक्कर देती हैं। आपको जान हैरानी होगी कि रीतिका एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ टीवी सिरियल्स में काम किया है। हालांकि अब वह फिल्मी और टीवी की दुनिया से दूर है। यहां तक कि वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहती हैं।

रॉयल लुक में रहना करती है पसंद

रितिका भावनानी एक प्राइवेट पर्सन है। उन्हें अपनी लाइफ पब्लिक करना पसंद नहीं है। रितिका काफी रॉयल लाइफ जीती हैं। उनका लुक हमेशा रॉयल और एलीगेंट रहता है। वे जब बाहर निकलती हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर आकर थम जाती है। उनका अंदाज ही सबसे निराला होता है।

रितिका के पिता का नाम जगदीश सिंह भावनानी है। वह रियल स्टेट के बिजनेस में हैं। वहीं उनकी मां अंजू भावनानी एक हाउसवाइफ हैं। रितिका की परवरिश एक अपर मिडिल क्लास परिवार में हुई है। इस दौरान उनका भाई रणवीर से रिश्ता काफी मजबूत रहा है। रणवीर जब छोटे थे तो रितिका उन्हें रोज चॉकलेट दिया करती थी। बस तभी से उन्हें मीठा खाने की आदत लग गई।

रितिका रणवीर को कभी राखी बांधना भी नहीं भूलती हैं। जब रणवीर पढ़ाई के सिलसिले में अमेरिका गए थे तब वह उन्हें राखी, चावल, टीका और कुछ पैसे भेजा करती थी। रितिका को जानवरों से बहुत प्यार है। खाने में उन्हें इंडियन और चाइनीज फूड पसंद है। वह लंदन में छुट्टियाँ बिताना पसंद करती हैं। वह रिश्ते में सोनम कपूर की कजिन भी लगती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button