अध्यात्म

सूर्यदेव को जल चढ़ाते वक्त मत करिए यह गलती अन्यथा सूर्य देवता होंगे नाराज, मिलेगा अशुभ फल

बहुत से लोग ऐसे हैं जो धर्म-कर्म के कामों में अधिक विश्वास करते हैं और रोजाना ही प्रातः काल में सूर्य देवता को जल अर्पित करते हैं, धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के अनुसार सूर्य देवता को जल अर्पित करने से मनुष्य को बहुत से फायदे मिलते हैं, वैसे देखा जाए तो कई लोग रोजाना ही सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं परंतु रविवार के दिन अगर सूर्य देव को जल अर्पित किया जाए तो इससे मनुष्य को बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं, रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है और इस दिन इनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है, रविवार के दिन सूर्य देवता की विधि विधान पूर्वक पूजा करने से मान सम्मान और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

सूर्य देवता को नियम के अनुसार अगर जल अर्पित किया जाए तो इससे कुंडली में सारे दोष दूर हो जाते हैं और सूर्य देवता की कृपा प्राप्त होती है, आज हम आपको सूर्य देवता को जल अर्पित करने के दौरान कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, अगर आप इन कुछ विशेष बातों पर ध्यान रखते हैं तो इससे आपको सूर्य देवता का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होंगी।

सूर्य देव को जल चढ़ाते समय जरूर ध्यान दें यह जरूरी बातें

  • आप सूर्य देवता को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर ही जल अर्पित कीजिए।
  • अगर आप सूर्य देव को जल अर्पित कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि जो बर्तन आप जल चढ़ाने के लिए ले रहे हैं वह तांबे का होना चाहिए और इस तांबे के बर्तन को आप दोनों हाथ से पकड़ कर ही सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • जब आप सूर्य देव को जल अर्पित कर रहे हैं तो आप इस बात का जरूर ध्यान रखिए कि उसमें सूर्य की किरणों की धार नजर आ रही हो और अपना मुख पूर्व दिशा की तरफ ही करके जल अर्पित कीजिए।
  • जब आप सूर्य देवता को जल अर्पित कर रहे हो तो आप यह बात ध्यान जरूर रखें कि जल आपके पैरों पर नहीं गिरना चाहिए, अन्यथा इसकी वजह से सूर्य देवता आपसे नाराज हो सकते हैं।

रविवार के दिन इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

  1. शास्त्रों के अनुसार अगर भगवान की आराधना की जाती है तो कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना होता है, इसीलिए शास्त्रों में वार के अनुसार कई चीजों का सेवन करना ठीक नहीं माना गया है, आप रविवार के दिन प्याज का सेवन ना करें क्योंकि इसकी वजह से शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
  2. आप रविवार के दिन मसूर की दाल का सेवन ना करें क्योंकि इससे आपके ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है, इसके अलावा रविवार के दिन मछली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से सूर्यदेव से बुरा प्रभाव मिलता है।
  3. आपको रविवार के दिन लहसुन का सेवन करने से बचना होगा क्योंकि जो व्यक्ति रविवार के दिन लहसुन का सेवन करता है उसको गंभीर बीमारियों से गुजरना पड़ता है, लहसुन को तामस का प्रतीक माना जाता है इसी वजह से आप रविवार के दिन इसका सेवन ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button