बॉलीवुड

नयनतारा ने विग्नेश के नाम किया 20 करोड़ का बंगला, जानें अभिनेत्री को पति से क्या मिला गिफ्ट?

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन के साथ शादी रचाई है। बता दे दोनों की शादी 9 जून 2020 को अपने परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त की मौजूदगी में हुई। इस कपल की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे, इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री से रजनीकांत जैसी कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

वही सोशल मीडिया पर भी इनकी शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रही क्योंकि नयनतारा का लुक काफी खूबसूरत था। उन्होंने बाकी अभिनेत्रियों से थोड़ा अलग दुल्हन लुक अपनाया था जो काफी चर्चा में रहा। अब इसी बीच खबर आई है कि नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन और ससुराल वालों को काफी महंगे तोहफे दिए हैं जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। आइए जानते हैं नयनतारा ने पति विग्नेश और ससुराल वालों को क्या तोहफा दिया?

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि नयनतारा और विग्नेश करीब साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं थे। दोनों गुपचुप तरीके से एक दूसरे से मिला करते थे। इसके बाद ही इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। कहा जाता है कि नयनतारा और विग्नेश की पहली मुलाकात फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सेट पर हुई थी जहां पर इन दोनों का अफेयर शुरू हुआ।

अब दोनों ने 9 जून को चेन्नई के महाबलीपुरम में शादी रचाई। बता दें, विग्नेश ने नयनतारा के साथ अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थी जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि, “नयन मैम से कादम्बरी तक… Thangamey से मेरी बेबी तक. फिर Uyir और मेरी कनमनी भी… अब मेरी पत्नी.”

nayanthara

इसी बीच नयनतारा ने अपने पति विग्नेश को करीब 20 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नयनतारा ने जहां पति को 20 करोड़ का बंगला गिफ्ट किया तो वही अपनी ननंद ऐश्वर्या को 30 गोल्ड ज्वेलरी भी गिफ्ट की है। कहा जा रहा है कि इसके अलावा नयनतारा ने अपने रिश्तेदारों को भी कई महंगे गिफ्टस दिए जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

nayanthara

वही बात करें नयनतारा के गहनों के बारे में तो शादी में उन्होंने जो गहने कैरी किए थे वह उनके पति विग्नेश द्वारा गिफ्ट किए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो इन गहनों की कीमत करीब 3 करोड रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा विग्नेश ने नयनतारा को 5 करोड़ की अंगूठी भी पहनाई है। बता दे नयनतारा ने शादी में महारानी की तरह लुक अपनाया था।

लाल कलर की साड़ी पर उन्होंने ग्रीन ज्वेलरी कैरी की हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए इयररिंग्स, मांग टिका, ब्रेसलेट जैसी कई ज्वेलरी कैरी की हुई थी। वहीं विग्नेश का लुक भी काफी आकर्षण भरा हुआ था।

nayanthara

बता दें, नयनतारा और विग्नेश की शादी में रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या, अजित कुमार, विजय सेथुपथी, समांथा रुथ प्रभु जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से शाहरुख़ खान, बोनी कपूर जैसे कई सितारें शामिल हुए थे। शादी के बाद नयनतारा ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ तिरुपति पहुंच कर बाला जी का आशीर्वाद लिया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button