दिलचस्प

इस तस्वीर में आपको घूर रहा है एक इंसानी चेहरा, दम है तो 1 मिनट में ढूंढकर बताओ

आंखों का भ्रम यानि Optical Illusion से जुड़ी पहेलियां इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा धमाल मचा रही है। इन तस्वीरों में आपको एक सीन दिखाया जाता है। इसके बाद इसमें किसी एक खास चीज को खोजने के लिए कहा जाता है। आमतौर पर ये चीज पहली बार में आसानी से नहीं दिखती है। इसे ढूँढने के लिए दिमाग और आँखों की बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। हर कोई इसे आसानी से खोज भी नहीं पाता है।

कुछ लोग खुद को बड़ा जीनियस समझते हैं। लेकिन वे भी ऐसी पहेलियों के आगे घुटने टेक देते हैं। आज हम आप से Optical Illusion वाली एक दिलचस्प पहेली पूछने जा रहे हैं। यदि आप ने इसका सही जवाब दे दिया तो हम मान जाएंगे कि आपसे बड़ा जीनियस इस दुनिया में कोई नहीं है।

जंगल में चुपके से झांक रहा इंसानी चेहरा, आपको दिखा क्या?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको एक घना जंगल दिखाई दे रहा है। इस जंगल में ढेर सारे पेड़, पत्तियां और पत्थर है। हालांकि इन सबके बीच एक इंसानी चेहरा भी है। आमतौर पर ऐसी तस्वीरों में किसी जानवर को खोजने के लिए कहा जाता है। लेकिन इस दिलचस्प पहेली में हम आपको किसी इंसान का चेहरा खोजने को कह रहे हैं।

तो अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाईए और फटाफट इस इंसानी चेहरे को खोजकर बताइए। बता दें कि ये इतना आसान भी नहीं है। कई लोगों ने इसे खोजने की कोशिश की लेकिन वह फेल हो गए। ध्यान रहे कि आपको ये कुछ ही सेकंड के अंदर खोजकर बताना है। तो क्या आपको ये चेहरा दिखा क्या ?

ये है सही जवाब

यदि आप ने हार मान ली तो कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। इस तस्वीर में दाईं तरफ नीचे की ओर देखिए। यहाँ आपको एक इंसानी चेहरा घूरता हुआ दिखाई देगा। ये जंगल के वातावरण में इतनी अच्छी तरह से घुलमिल गया है कि आपको पहली बार में नजर नहीं आता है।

तो थी ना ये मजेदार पहेली? यदि आपको ये पहले पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। जरा आप भी देखिए कि वे आप से ज्यादा स्मार्ट है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button