बॉलीवुड

संपन्न हुआ ऑस्कर 2023, दीपिका ने लगाए चार चांद, Oops मोमेंट का शिकार होते होते बची

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ‘ऑस्कर अवार्ड 2023’ लॉस एंजिलिस स्थित डॉल्बी थियेटर में हुआ जहां पर दुनिया भर के सितारों ने दस्तक दी और इनकी चमक से अंत तक शो जगमगाता रहा। गौरतलब है कि, इस साल भारत की ओर से बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवार्ड की प्रेजेंटर बनी थी। ऐसे में भारतीयों के लिए यह गर्व का पल था। इसके अलावा एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने भी ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया तो देश की खुशी दोगुनी हो गई।

oscar 2023

इसके अलावा बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने भी ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा। इसके बाद तो सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई और हर किसी ने दो ऑस्कर अवार्ड जीतने पर खुशी जताई। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं ऑस्कर अवार्ड से जुड़ी कुछ ऐसी चुनिंदा तस्वीरें जिन्हें देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर इस अवॉर्ड फंक्शन को कितने भव्य तरीके से पूरा किया गया।

oscar 2023

बता दे ऑस्कर 2023 95वे अकैडमी अवॉर्ड था जो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में संपन्न हुआ। इस बार फंक्शन की सबसे खास बात यह रही कि यहां पर ना तो किसी प्रकार का विवाद हुआ और ना ही किसी प्रकार की बहस हुई। बता दे इससे पहले ऑस्कर में थप्पड़ कांड हुआ था जिसके कारण खूब विवाद रहा और इसकी चर्चा दुनियाभर में हुई थी।

oscar 2023

वहीं भारतियों की नजर प्रेजेंटर बनी दीपिका पादुकोण पर थी। बता दें इस इस दौरान दीपिका पादुकोण का लुक काफी चर्चा में रहा। ब्लैक ड्रेस पहने हुए दीपिका किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थी।

oscar 2023

वहीं उनकी स्पीच ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा कार्तिकि गोंजाल्व्स और गुनीत मोंगा ऑस्कर अवॉर्ड के साथ बेहद ही खुश नजर आई। ये पल हम भारतियों के लिए बहुत गर्व का पल था।

oscar 2023

वहीं मशहूर सिंगर रिहाना ने Wakanda Forever के सॉन्ग Lift me up पर ऑस्कर में परफॉर्म किया।

oscar 2023

इसके अलावा Aurora James भी बेवर्ली हिल्स में आयोजित वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में शामिल हुई थी।

इसके साथ ही Russell Wilson और Ciara वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में पहुंचे जिनका अंदाज बेहद ही खास नजर आया।

इसके अलावा ऑस्कर के मंच पर ‘RRR’ एक्टर रामचरण जूनियर एनटीआर भी शामिल हुए थे।

oscar 2023

इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली और पत्नी ख़ुशी झूम उठे। वहीं एमएम किरवानी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था।

oscar 2023

oscar 2023

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button