राशिफल

सूर्यनारायण के आशीर्वाद से इन 3 राशि वालों की तकलीफें होंगी कम, पूरा होगा कोई अधूरा सपना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर किसी मनुष्य के जीवन में तरह तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु उनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर सूर्य नारायण की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और जीवन की परेशानियां दूर होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशि वालों पर रहेगा सूर्य नारायण का आशीर्वाद है

मेष राशि वाले लोगों का समय उत्तम फलदायक रहने वाला है। सूर्य नारायण के आशीर्वाद से काफी लंबे समय से यदि कोई रोग आपको परेशान कर रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा। आपका अधूरा सपना पूरा होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम नजर आ रहा है। सूर्य नारायण के आशीर्वाद से आपका समय विजय दिलाने वाला रहेगा। आप जिस चीज की कामना करेंगे, वह आपको आसानी से मिल जाएगी और इसलिए आप वही कार्य करने की सोचें जो आपको सबसे ज्यादा प्रिय है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद भाग्यशाली साबित होगा। सूर्य नारायण के आशीर्वाद से कामकाज में आपको मन मुताबिक परिणाम हासिल होने के योग हैं। मन में शांति बनी रहेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें जीत पक्की है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

वृषभ राशि वाले लोग अपना समय सामान्य रूप से व्यतीत करेंगे। धन संपत्ति से संबंधित कोई विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। खास लोगों से जान पहचान होगी जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने मन को शांत रखना होगा। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ और मेहनत अधिक रहेगी, जिसके कारण शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। व्यापार में आप कोई महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। पार्टनर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार का माहौल सामान्य रहने वाला है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपने खर्चे पर काबू रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं परंतु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में आप प्रगति की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। अगर साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाओ की स्तिथि देखने को मिल सकती है।

तुला राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। कई क्षेत्रों में फायदा होगा तो कई क्षेत्रों में आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। धन की बचत करने में आप सफल नहीं हो पाएंगे। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना बीच में लटक सकती है, जिससे आपका मन काफी निराश रहेगा। घरेलू जरूरतों की चीजों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। आप अपने बच्चों के भविष्य से जुड़े हुए बड़े फैसले ले सकते हैं। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में निराशा हाथ लग सकती है।

धनु राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से कहासुनी होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें क्योंकि इनकी तरफ से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप पारिवारिक जीवन से जुड़ा हुआ कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी तनाव भरा रहेगा। मानसिक उलझन उत्पन्न हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

मीन राशि वाले लोगों को अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कुसंगति से हानि पहुंच सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button