अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा के विशेष दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना पड़ेगा बुरा प्रभाव

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे पवित्र दिन माना गया है आप इस विशेष दिन सभी देवी देवताओं को एक साथ प्रसन्न कर सकते हैं जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज यानी 23 नवंबर 2018 दिन शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है इस विशेष दिन हवन दान गंगा स्नान उपासना आदि का विशेष महत्व होता है मान्यता अनुसार इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार धारण किया था इस विषय में ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान और दीप दान करने से कई यज्ञो के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है यह दिन बहुत ही पवित्र माना गया है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस विशेष दिन आपको क्या कार्य करने चाहिए और क्या कार्य नहीं करने चाहिए? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

करें यह काम

  • आप कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन चावल का दान कर सकते हैं यह बहुत ही शुभ माना जाता है चावल का संबंध चंद्रमा से होता है इसलिए यह आपको शुभ फल प्रदान करता है।

  • आप कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान कर सकते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है अगर आप किसी कारणवश गंगा स्नान नहीं कर सकते हैं तो आप नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर इससे नहा सकते हैं।

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान पूजा और दान करने का विशेष महत्व माना गया है इसके साथ ही आप भगवान सत्यनारायण की कथा भी सुन सकते हैं।

  • अगर आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधते हैं और रंगोली बनाते हैं तो इससे घर में सुख समृद्धि आती है।
  • आप इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित अवश्य कीजिए इसके साथ ही 108 बार ओम नमः शिवाय का मंत्र जाप करें इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।
  • आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवताओं को खुश कर सकते हैं यह बहुत ही विशेष दिन माना जाता है आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में सुख शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए पूर्वजों का स्मरण कर सकते हैं।

ना करें यह काम

  • जैसा कि पुराणों में बताया गया है कि आज का दिन बहुत पवित्र होता है इसलिए आप कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन प्याज लहसुन मांस अंडा जैसी चीजों का सेवन भूलकर भी ना करें।
  • आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन शारीरिक संबंध ना बनाएं इस दौरान आपको ब्रह्मचर्य का पालन करना अति आवश्यक है अगर आप कार्तिक पूर्णिमा को शारीरिक संबंध बनाते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे चंद्रमा का दुष्प्रभाव पड़ता है।
  • आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर में लड़ाई झगड़ा मत कीजिए इसके साथ ही आप इस दिन निर्धन और असहाय व्यक्तियों का अपमान भी ना करें।

उपरोक्त जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं उन सभी समस्याओं का अंत होगा इन सभी बातों पर अमल किया जाए तो आपके जीवन में कभी भी धन की समस्या नहीं होगी आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी और माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपके परिवार के सदस्यों के ऊपर हमेशा बना रहेगा कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही पवित्र दिन होता है इसलिए इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button