अध्यात्म

अपने घर में लगाएं यह तस्वीर, घर की परेशानियां हो जायेंगीं दूर, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

हर मनुष्य के जीवन में सुख दुख का आना जाना लगा रहता है, कई बार देखा गया है कि व्यक्ति अपना जीवन खुशहाली पूर्वक व्यतीत करता है, परंतु अचानक ही उसके घर परिवार में परेशानियां उत्पन्न होने लगती है, व्यक्ति अपनी परेशानियों को दूर करने की हरसंभव कोशिश में लगा रहता है, परंतु कई बार परेशानियां इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को मानसिक तनाव अधिक रहता है और हमेशा निराशा बनी रहती है, परंतु आप कुछ आसान से तरीके अपनाकर अपने घर परिवार की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है, फेंगशुई के अनुसार ऐसी बहुत सी चीज़ों का उल्लेख किया गया है जो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है, अगर आप अपने घर परिवार की समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप अपने घर में हाथी का चित्र या मूर्ति लगा सकते हैं, इससे आपको कई तरह से फायदे मिलेंगे, आज हम आपको फेंगशुई के अनुसार हाथी की मूर्ति या तस्वीर अपने घर में लगाने से आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार घर में हाथी का चित्र या तस्वीर लगाने के फायदे

  • अगर आप धन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए हाथी की मूर्ति अपने घर में जरूर लगाएं, इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं और आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  • अगर आप हाथी की मूर्ति या तस्वीर को अपने घर के उत्तर दिशा में लगाते हैं तो इससे घर परिवार में खुशहाली आती है और इसके साथ ही आपको अपने सभी कामकाज में सफलता प्राप्त होती है।

  • यदि किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति से संबंधित परेशानी हो रही है तो आप अपने घर में फेंगशुई के अनुसार हाथी रखना बहुत ही फायदेमंद माना गया है, अगर किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति में परेशानी उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में आप अपने बेडरूम में बिस्तर के पास हाथी का जोड़ा रखे इससे आपको लाभ मिलेगा।
  • अगर आप अपने घर परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो आप घर के मुख्य द्वार पर हाथी के जोड़े रखें, इसके अलावा अगर आप घर परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर हाथी मूर्ति-तस्वीर रखें, इससे आपको सुख समृद्धि के साथ-साथ सौभाग्य की प्राप्ति होगी और घर में रहने वाले लोगों को लंबी आयु मिलती है।
  • अक्सर देखा गया है कि पति पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर वाद विवाद बना रहता है अगर पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ाना है तो ऐसे में बेडरूम के अंदर हाथी का जोड़ा रखें इससे पति-पत्नी के बीच मतभेद दूर होते हैं।

वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार ऐसी बहुत ही शुभ चीजें होती हैं जिनको घर में रखने से घर परिवार के लोगों को लाभ मिलता है और घर की परेशानियां दूर होती है, उन्हीं चीजों में से एक फेंगशुई के अनुसार हाथी की तस्वीर या मूर्ति है, जिसको अगर आप अपने घर में रखते हैं तो इससे आप घरेलू समस्याओं से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं और आपका जीवन खुशहाल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button