बॉलीवुड

देशभक्ति की इन बॉलीवुड फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर मचाई थी ख़ूब धूम, चौथी वाली तो है सबकी फेवरेट

बॉलीवुड में कई तरह की फ़िल्में बन चुकी हैं। समय-समय पर बॉलीवुड में देशभक्ति को लेकर भी फ़िल्में बनती रही हैं। कुछ ऐसी फ़िल्में भी थीं जो देशभक्ति के ऊपर बनी थीं और रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मच गया था। आज भी उन फ़िल्मों को लोग बड़े चाव से देखते हैं। इन फ़िल्मों ने लोगों के दिल में देशभक्ति जा जज़्बा जगाया था। कई फ़िल्में युद्ध भूमि को लेकर थीं तो कई खेल के मैदान में जंग को लेकर थीं। जब-जब ऐसी फ़िल्में आयीं, लोगों ने दिल खोलकर इन फ़िल्मों का स्वागत किया। आज हम बॉलीवुड की पाँच ऐसी फ़िल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज़ होते ही सुपरहिट हो गयी थीं।

देशभक्ति की इन फ़िल्मों ने मचाया था धमाल:

*- हक़ीक़त (1964):

जब यह फ़िल्म रिलीज़ हुई थी तो लोगों ने इस फ़िल्म को ख़ूब पसंद किया था, क्योंकि देशभक्ति की भावना से भरी हुई ऐसी फ़िल्में बहुत कम बनती थीं। 1962 में हुए चाइना-इंडो वॉर पर आधारित यह फ़िल्म लोगों के लिए काफ़ी भावनात्मक थी। इससे कई लोगों की भावनाएँ जुड़ी हुई थी। इस फ़िल्म में बलराज साहनी, विजय आनंद, और धर्मेन्द्र ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था। यह फ़िल्म अपने समय की ब्लॉक बस्टर फ़िल्म थी।

*- क्रांति (1981):

यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित फ़िल्म थी, जिसमें अंग्रेज़ी हुकूमत और भारतीय तानाशाहों के बारे में दिखाया गया था। यह फ़िल्म भी देशभक्ति की भावना से भरी हुई थी। मनोज कुमार ने ही इस फ़िल्म का निर्देशन भी किया था और इसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी थी। इस फ़िल्म में दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, मदन पूरी, टॉम ऑल्टर, परवीन बॉबी, हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थी। यह फ़िल्म भी सुपरहिट हुई थी। लगभग 3 करोड़ में बनी इस फ़िल्म ने 10 करोड़ कमाए थे।

*- बॉर्डर (1997):

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म भारत-पाकिस्तान वॉर 1971 पर आधारित थी। इस फ़िल्म ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता के झंडे गाड़े थे। आज भी जब कोई इस फ़िल्म को देखता है तो देशभक्ति की भावना से भर जाता है। इस फ़िल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ़, अक्षय खन्ना ने मुखु भूमिका निभाई थी। रिलीज़ के बाद इस फ़िल्म ने अपने लागत का दोगुना कमाया था। इस फ़िल्म के साथ ही इसके गानों को भी लोगों ने ख़ूब पसंद किया था। आज भी इस फ़िल्म के गाने कहीं ना कहीं बजते हुए सुनाई पड़ ही जाते हैं।

*- लगान (2001):

इस फ़िल्म को भारत ही नहीं पूरी दुनिया में ख़ूब सराहा गया था। इसका निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। यह फ़िल्म ऑस्कर के लिए भी गयी थी, लेकिन यह ऑस्कर की दौड़ में विजयी नहीं हो पायी थी। इस फ़िल्म में एक गाँव की कहानी है, जब अंग्रेज़ों का शासन हुआ करता था। इसमें गाँव वालों से अंग्रेज़ी हुकुमार दुगुना लगान वसूलने की बात करती है, जिसके बदले गाँव वाले क्रिकेट खेलने के लिए तैयार होते हैं। शर्त के अनुसार अगर गाँव वाले क्रिकेट में अंग्रेज़ों को हर देते हैं तो उनका लगान माफ़ कर दिया जाता, जबकि हारने पर तिगुना लगान देना पड़ता। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त हिट हुई थी।

*- ग़दर: एक प्रेम कथा (2001):

यह फ़िल्म भी लगान के साथ ही रिलीज़ हुई थी। सनी देओल की दमदार आवाज़ और अभिनय को लोगों ने ख़ूब पसंद किया था। आज भी लोग इस फ़िल्म को देखते हैं तो भारत के प्रति प्रेम बढ़ जाता है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता का नया इतिहास रचा था। इस फ़िल्म के गाने भी लोगों ने ख़ूब पसंद किए थे। ग़दर सनी देओल के फ़िल्मी कैरियर की सबसे सफल फ़िल्म भी मानी जाती है।

*- चाक दे इंडिया (2007):

यह अपने तरह की पहली फ़िल्म थी, जो खेल के ऊपर बनी हुई थी। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म को लोगों ने ख़ूब पसंद किया था। इसमें देशभक्ति को खेल से जोड़कर दिखाया गया था। इस फ़िल्म में किंग खान यानी शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। शाहरुख़ खान इस फ़िल्म में महिला हॉकी कोच के रूप में नज़र आए थे। इसमें वह लड़कियों को हॉकी खेलना सिखाते हैं। बाद में यही लड़कियाँ हॉकी वर्ल्ड कप जीतती हैं। बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म को लोगों ने हाथों-हाथ लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button