बॉलीवुड

8 साल हो गए शादी को, पत्नी ने नहीं बनाए संबंध, छूने भी नहीं देती, एक्ट्रेस के पति का छलका दर्द

शादी के 8 साल बाद भी पत्नी ने पति को नहीं मनाने दी सुहाग रात, जानिये वजह

दी के बाद अगले दिन ही अधिकतर पति-पत्नी सुहागरात मना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस से मिलाने जा रहे हैं जिसकी शादी को 8 साल होने को आए, लेकिन उसने आज तक पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इतना ही नहीं उसने पति को खुद को छूने भी नहीं दिया। दरअसल हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह वर्षा प्रियदर्शिनी (Varsha Priyadarshini) हैं।

वर्षा प्रियदर्शिनी बंगाली और उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में बीजेडी सांसद अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) से शादी रचाई थी। अनुभव मोहंती भी उड़िया फिल्मों के अभिनेता हैं। हालांकि 2013 में बीजेडी ज्वाइन कर वे राजनीति की दुनिया में आ गए। 2019 में उन्होंने केंद्रपाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत के बाद सांसद बन गए।

शादी के 8 साल बाद भी नहीं बनाए संबंध

अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी इस समय अपने तलाक के विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। पति अनुभव का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी ने उनके साथ कोई भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। यहाँ तक कि उसे छूने भी नहीं दिया। इससे वे मानसिक तनाव में हैं। उनसे अब और इंतजार नहीं होता है। इसलिए वे तलाक लेना चाहते हैं।

शादी के बाद से ही प्रियदर्शिनी और अनुभव के रिश्तों में खटास आ गई थी। 2016 में अनुभव ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी समस्या बताई थी। उन्होंने इस याचिका में कहा था कि प्रियदर्शनी और मेरी शादी को 2 साल हो गए, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक कोई संबंध नहीं बनाए। इसके बाद 2020 में पत्नी की इस चीज से तंग आकर अनुभव ने कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी थी।

पत्नी ने लगाया शराबी और लड़कीबाज होने का आरोप

उधर दूसरी तरफ वर्षा प्रियदशिर्नी ने भी पति अनुभव पर याचिका दायर कर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अनुभव खूब शराब पीते हैं। उनका कई लड़कियों से अफेयर है। वह मेरे साथ घरेलू हिंसा भी करते हैं। इस मामले पर कटक जिला कोर्ट ने अपना फैसला भी सुनाया था। उन्होंने वर्षा प्रियदर्शनी को पति अनुभव मोहंती का घर खाली करने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा था कि वे पति को हर महीने 30 हजार रुपए दे।

वर्षा प्रियदर्शिनी बंगाली और उड़िया फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। उन्होंने 2001 में बाजी फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। फिर वे गोलमाल, लव स्टोरी, सबाता मां, निमकी, बिजायनी, जोर, प्रेम रोगी और क्वीन जैसी फिल्मों में दिखाई दी। वे बीते 21 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी उम्र 37 है। वहीं उनके पति अनुभव 40 साल के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button