बॉलीवुड

चंद सालों में इतने बड़े हो गए ऋतिक रोशन के बेटे रेहान और रिदान, दिखते हैं पापा की कार्बन कॉपी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन को भला कौन नहीं जानता। ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह शुरुआत से ही अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहे। बता दें ऋतिक रोशन दो बेटों के पिता है।

hrithik roshan

उनके बेटे भी काफी पॉपुलर है और आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब इसी बीच ऋतिक के दोनों बेटे रेहान और रिदान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई जिन्हें देखने के बाद यूजर्स उन्हें अगले स्टार्स भी कह रहे हैं। तो आइए देखते हैं रिहान और निदान की लेटेस्ट तस्वीरें…

hrithik roshan

बता दें, ऋतिक रोशन ने साल 2000 आई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद ऋतिक रोशन ने अचानक सुजैन खान से शादी कर ली। ऐसे में लाखों लड़कियों का दिल टूट गया था।

hrithik roshan

वही फैंस के लिए भी यह सवाल खड़े हो गए थे कि पहली फिल्म के बाद ऋतिक ने बहुत जल्दी शादी कर ली। हालांकि रितिक रोशन अपनी जिंदगी से काफी खुश थे और उन्होंने सुजैन खान के साथ अपना घर बसा लिया।  इसके बाद वह दो बच्चों के पिता बने जिनका नाम रेहान और रिदान है। हालांकि सुजैन खान और ऋतिक रोशन शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन दोनों ही अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता है।

hrithik roshan

जहां रेहान 16 साल के हैं तो वहीं रिदान 14 साल के हैं, लेकिन यह दोनों भाई एक जैसे ही दिखाई देते हैं। वही अपने पिता की तरह काफी हैंडसम और डैशिंग है। जब भी इनको एक साथ स्पॉट किया जाता है तो इनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

hrithik roshan

इसके अलावा इनकी मां सुजैन खान भी अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है।  पिछले दिनों ही सुजैन ने दोनों बेटों के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। ऐसे में कई लोगों ने इन्हें अगला सुपरस्टार भी बताया था।

hrithik roshan

बता दें, ऋतिक रोशन की उम्र 49 साल हो चुकी है लेकिन आज भी वह हैंडसम हंक है।  इतना ही नहीं बल्कि उनकी फिटनेस के आगे बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाकी एक्टर मात खाते हैं।  ऐसे में उनके दोनों बेटे रिदान और रेहान भी काफी हैंडसम है। दोनों ही अपने पिता ऋतिक रोशन के कंधे बराबर हो चुके हैं। जब भी ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ नजर आते हैं तो फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते हैं।

hrithik roshan

बात करें रितिक रोशन के वर्कफ्रंट के बारे में तो आखरी बार उन्हें सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था जिसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।  वर्तमान में ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे।

hrithik roshan

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button