अध्यात्म

Swapna Shastra: मुसीबत को न्योता देते हैं ये सपने, इन्हें देखते ही शुरू हो जाते हैं बुरे दिन

रात को आंख लगते ही हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। सपने सभी को आते हैं। कभी हम कोई अच्छा सपना देखते हैं तो कभी कोई बुरा। वहीं कुछ सपने तो बड़े अजीब होते हैं। ऐसे में हम सोच में पड़ जाते हैं कि कहीं ये सपने हमे कोई संकेत तो नहीं दे रहे? ज्योतिष शास्त्र सपनों को शकुन-अपशकुन से जोड़ता है। इसके लिए एक स्वप्न शास्त्र नाम का ग्रंथ भी लिखा गया है।

स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) में हर तरह के सपने का जिक्र देखने को मिलता है। आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने का मतलब है लाइफ में मुसीबत आने वाली है। ऐसे सपने देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

मुसीबत को न्योता देते हैं ये सपने

1. सपने में गुलाब के फूल को खिलता हुआ देखना अशुभ माना जाता है। इसी तरह गुलाब को खाने का सपना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे सपने संकेत है कि आपको कोई गंभीर बीमार जकड़ने वाली है। इस कारण आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

2. यदि आप सपने में खुद को बच्चे या बूढ़े के रूप में देखते हैं तो ये अशुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आने वाली है। आप जल्द ही तनाव का शिकार भी हो सकते हैं।

3. यदि आप ने सपने में अपनी बीवी की किडनेपिंग देख ली तो ये बुरा होता है। इसका मतलब है आपके घर-परिवार में महिलाओं के बीच घमासान लड़ाई होने वाली है। इसका नकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ेगा।

4. यदि आप सपने में कुम्हार या तेली के साथ भाग रहे हैं तो ये बड़ा अपशकुन माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ है कि आपके जीवन में बड़े-बड़े कष्ट आने वाले हैं। आप इन कष्टों के आगे घुटने टेक देंगे।

5. सपने में गेहूं, चावल, दाल या किसी भी अनाज में से मिट्टी निकालते हुए देखना अशुभ होता है। इसी तरह मिट्टी को अनाज में मिलाते हुए देखना भी ठीक नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो ऐसे सपने जीवन में आने वाले संकटों का संकेत देते हैं।

6. सपने में खुद को गंदी या कांटेदार पेड़ जैसी जगह पर सोता देखना अशुभ होता है। ये सपना संकेत है कि आपके परिवार में कई समस्याएं आने वाली है। आपस में टकराव होने वाला है। वहीं समाज में इज्जत भी कम हो सकती है।

7. सपने में खुद को मांस खाते, बचते या खरीदते हुए देखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसका मतलब है आपको बिजनेस में बड़ा नुकसान होने वाला है। नौकरी में भी दिक्कत आ सकती है।

8. सपने में हिरण, घोड़े, गधे और हाथी के बच्चे को देखना भी शुभ नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये संकेत है कि जीवन में बुरे दिन नजदीक हैं। एक के बाद एक कई मुसीबतें आपकी राह देख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button