बॉलीवुड

30 साल बड़े शख्स पर आया था शाहरुख़ खान की इस हीरोइन का दिल, शादी के बाद छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरूख खान के साथ अब तक कई एक्ट्रेसेस काम कर चुकी है। माधुरी से लेकर जूही चावला, सोनाली बेंद्रे, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, काजोल, गायत्री जोशी समेत कई एक्ट्रेसेस रही जिनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ खूब पसंद की गई। लेकिन इन सबके बीच एक और ऐक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में काम किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। बता दे इस फिल्म में सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक चुलबुले अंदाज में नजर आई थी और उनके किरदार का नाम ‘एना’ रहता है जो लोगों को खूब पसंद आया था। तो आइए जानते हैं इन 30 सालों में सुचित्रा कृष्णमूर्ति कैसी दिखने लगी है।

suchitra krishnamoorthi

12 की उम्र में की एक्टिंग करियर की शुरुआत
बता दें, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने महज 12 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने सबसे पहले टीवी सीरियल ‘चुनौती’ में काम किया। इसके बाद वह साउथ फिल्मों की तरफ काम करने लगी। लेकिन इसी बीच उन्हें फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में काम करने का मौका मिला और शाहरुख खान के साथ काम कर वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई। फिल्म में उनके एना के किरदार को भी खूब पसंद किया गया और उनके चुलबुले अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया।

suchitra krishnamoorthi

फिल्म में दोनों के बीच एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम ‘आना मेरे प्यार को तुम न झूठा समझो जाना’ बहुत पॉपुलर हुआ था। हाल ही में सुचित्रा के कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिसमें उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। हालांकि उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई। आज भी उनकी स्माइल और बड़ी-बड़ी आंखें फैंस को अपना दीवाना बना लेती है। बता दे सुचित्रा कृष्णमूर्ति ना केवल एक्टिंग में माहिर है बल्कि वह सिंगिग की बहुत बड़ी शौकीन है।

30 साल बड़े शख्स संग की शादी
बात की जाए सुचित्रा कृष्णमूर्ति की निजी जिंदगी के बारे में तो उन्होंने साल 1997 में मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर से शादी रचाई थी। बता दें सुचित्रा और शेखर की उम्र में करीब 30 साल का फासला है। हालाँकि इन दोनों ने शादी रचाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की। इसके बाद सुचित्रा ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

suchitra krishnamoorthi

कहा जाता है कि शेखर नहीं चाहते थे कि सुचित्रा शादी के बाद फिल्मों में काम करें। लेकिन साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। शेखर कपूर और सुचित्रा की बेटी जिसका नाम कावेरी है जो पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। ये शेखर कपूर की दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने मेधा नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन इसी बीच वह सुचित्रा को चाहने लगे थे।

suchitra krishnamoorthi

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button