बॉलीवुड

बेहद हसीन हैं KGF फेम यश की पत्नी राधिका पंडित, रह चुकी है टॉप एक्ट्रेस: PHOTOS

‘केजीएफ’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाले साउथ सुपरस्टार यश को भला कौन नहीं जानता। वर्तमान में यश दुनिया भर के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। बता दे यश कन्नड़ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता हैं जिन्होंने केजीएफ के माध्यम से दुनिया भर में सफलता हासिल की है।

yash

खास बात यह कि ना केवल यश बल्कि उनकी पत्नी राधिका पंडित भी साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वही यश और राधिका भी एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज राधिका पंडित अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे खास मौके पर आइए जानते हैं राधिका के बारे में…

एक साथ शुरू हुआ था यश-राधिका का करियर

yash

7 मार्च 1984 को बेंगलुरु में जन्मी राधिका पंडित ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। राधिका और यश ने एक साथ ही अपना करियर शुरू किया था।  दोनों ने पहले टीवी की दुनिया में काम किया और फिर इन्होंने एक साथ फिल्मों में भी काम किया।

yash radhika

फिल्मों में काम करने के दौरान राधिका और यश एक दूसरे के करीब आ गए और उन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद 9 दिसंबर साल 2016 को ये शादी के बंधन में बंध गए। बता दे राधिका और यश दो बच्चों के माता-पिता है। उनकी बेटी का नाम आइरा है और बेटे का नाम यथर्व है।

टीचर बनना चाहती थीं राधिका

yash radhika

बता दें, राधिका पंडित ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि शिक्षक बनना चाहती थी।  जब वह अपनी स्कूली पढ़ाई कर रही थी तभी उन्होंने सोच लिया था कि वह टीचर बनेगी, लेकिन कॉलेज की दुनिया में कदम रखते-रखते आखिरकार वह एक्ट्रेस बन गई। दरअसल उन्हें कॉलेज के दिनों में ही एक दोस्त ने कन्नड़ टीवी ‘नंदा गोकुला’ शो में ले लिया था।

yash radhika

इसी शो में यश ने भी पहली बार काम किया। इसके बाद राधिका को फिल्म 18th Cross और Mogginna Manasu में कास्ट में काम किया जिसके बाद वह पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई।  ख़ास बात ये हैं कि, राधिका और यश ने एक साथ ‘मिसेस रामचारी’ समेत कई फिल्मों में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

yash radhika

yash radhika

शादी के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री

yash radhika

इसके बाद इनकी जोड़ी न केवल सुनहरे पर्दे पर हिट रही बल्कि निजी जिंदगी में भी ये दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए। इसके बाद इन्होने अपने परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली।

हालाँकि यश से शादी रचाने के बाद राधिका ने अभिनय दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दे राधिका बेहद ही खूबसूरत है। वह ग्लैमरस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी आगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि राधिका की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वह आए दिन अपने परिवार के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है।

yash radhika

yash radhika

yash radhika

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button