राशिफल

राशिफल 9 मई: भोलेबाबा के आशीर्वाद से 6 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, जीवन में आएंगी खुशियां

आज आप सोमवार 9 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 9 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ परिणाम लेकर आया है। जोखिम भरे कामों से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपका मन चिंतित रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। आपको अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ख़ास लोगों से जान पहचान होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। संतान पक्ष से भी कुछ कष्ट संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपने हर काम में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी मेहनत से जबरदस्त फायदा प्राप्त कर सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल में कुछ नया परिवर्तन होने वाला है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी चतुराई और प्रयासों से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपकी अधूरी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। घर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन कमाने के मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नए नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पारिवारिक दृष्टि से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिल सकती है। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्ते में मजबूती आएगी। ऑफिस में साथ काम करने वाले आपकी पूरी मदद करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बात आपके मन को परेशान करेगी, आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ प्राप्त होगा और नए अवसर भी आपको हासिल होंगे। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच को छोड़ दें और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार में धन लाभ मिलने के योग हैं। सरकारी कार्य में सफलता हासिल होगी। आपको कोई छुपा हुआ शत्रु मिलेगा, जो आपको धोखा देना पसंद करेगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बेहतरीन में नजर आ रहा है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनों से मुलाकात होने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में अधूरे काम पूरे होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। कमाई के जरिए हासिल होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। खानदानी प्रॉपर्टी का पैसा मिलने के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। शादीशुदा जिंदगी में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। आप अपने पसंद के कार्य को करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको हर कदम सोच समझकर उठाना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप कोई भी जोखिम ना उठाएं। परिवार के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है परंतु आप भरोसेमंद लोगों के साथ ही नया काम शुरू कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button