बॉलीवुड

पैसों के लिए सड़क चलते लड़के की बाइक पर बैठ गई सारा अली खान, देखें फिर क्या हुआ

सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड की दुनिया में एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। दिलचस्प बात ये रही कि सारा ने सिर्फ गिनी चुनी फिल्में ही कर कम समय में बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल कर ली। उन्होंने 2018 में केदारनाथ फिल्म से डेब्यू किया था। फिर वे सिंबा, कूली नंबर 1, लव आजकल 2 और अतरंगी रे में दिखाई दी। फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं।

कुछ पैसों के लिए ये क्या कर गई सारा?

सारा के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। लोग उन्हें जमीन से जुड़ी एक्ट्रेस मानते हैं। हर कोई उन्हें पसंद करता है। लेकिन हाल ही में सारा ने एक ऐसा काम कर दिया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वैसे तो सारा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। वह एक फिल्म का लगभग 3 करोड़ रुपए लेती हैं। फिर भी चंद पैसों की खातिर वह अनजान लोगों के साथ चौंकाने वाले काम करती दिखी।

उन्होंने सड़क पर चलते लोगों को रोका और उनसे पैसे मांगे। इसके बदले उन्होंने लोगों के साथ कभी सेल्फ़ी खिंचवाई तो कभी उनकी बाइक पर ही बैठ गई। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों का मनोरंजन करने के लिए सड़क पर गाना भी गाया। इस काम के बदले उन्होंने लोगों से 100 स 500 रुपए तक मांगे। इस काम में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी सारा का साथ दिया।

सड़क पर हुई कमाई से खरीदी ये चीज

दरअसल सारा ने ये सारी चीजें एक खास टास्क के चलते की। हुआ ये कि वे कॉमेडी गेम शो ‘द खतरा खतरा शो’ (The Khatra Khatra Show) में गई थी। यहां फराह खान ने उन्हें एक टास्क दिया था। इसके तहत उन्हें राह चलते लोगों से कुछ पैसे कमाने थे। सारा ने शो की होस्ट भारती सिंह की मदद से इस टास्क को पूरा भी किया। अब इसका मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

अच्छी बात ये रही कि सारा को इस टास्क से जो भी पैसे मिले उससे उन्होंने एक मिठाई का डब्बा लिया। ये मिठाई उन्होंने ‘द खतरा खतरा शो’ के होस्ट और पति-पत्नी हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) और भारती सिंह को दी। सारा ने हाल ही में दोनों के माता-पिता बनने की खुशी में उनका मुंह मीठा करवाया। गौरतलब है कि भारती और हर्ष 3 अप्रैल को एक बेटे के पेरेंट्स बने थे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @mixxsongss (@mixxsongss)

काम की बात करें तो सारा को आखिरी बार धनुष और अक्षय कुमार के साथ ‘अतरंगी रे’ फिल्म में देखा गया था। ये फिल्म दर्शकों को बड़ी पसंद आई थी। सारा अब जल्द ही ‘गैसलाइट’ (Gaslight) और ‘लुक्का छुप्पी 2’ (Lukka Chuppi 2) जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। ‘लुक्का छुप्पी 2’ में उनके अपोजिट विक्की कौशल होंगे। इस फिल्म की शूट भी पूरी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button