बॉलीवुड

सिमी ग्रेवाल : 17 की उम्र में राजा से प्यार, फिर क्रिकेटर से अफेयर, बिजनेसमैन से की शादी, लेकिन

सिमी ग्रेवाल हिंदी सिनेम की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनका व्यक्तित्व उन्हें अन्य अदाकाराओं से अलग बनाता है। सिमी ग्रेवाल ने फिल्मों से ज्यादा सुर्खियां अपने टॉक शो Rendezvous With Simi Garewal से बटोरी थीं। सालों पहले उनका यह शो आया करता था। इसमें अभिनेत्री बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों संग बातचीत कर चुकी हैं।

simi garewal

सिमी ग्रेवाल सालों से लाइमलाइट से दूर है। वे अब सुर्ख़ियों में नहीं रहती है। हालांकि अभिनेत्री को हाल ही में टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में देखा गया था। बिग बॉस से उन्होंने हाल ही में वापसी की। इसी बीच वे अचानक से चर्चा में आ गई। ऐसे में आइए आज आपको अभिनेत्री के बारे में विस्तार से उनकी कुछ खास बातें बताते हैं।

simi garewal

सिमी का जन्म पंजाब के लुधियाना में 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। सिमी 75 साल की हो चुकी हैं। उनका बचपन इंग्लैंड में बीता। लेकिन टीन एज के दौरान वे भारत आ गई थीं। भारत आकर उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। अपने करियर में उन्होंने दो बदन, साथी, मेरा नाम जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज में कमा किया। लेकिन वे टॉप की अभिनेत्री नहीं बन पाईं।

बात सिमी के निजी जीवन की करें तो वे अपने निजी जीवन में अकेली रह गईं। उन्होंने शादी भी की। उनके अफेयर भी रहे हालांकि सालों से वे निजी जीवन में अकेली हैं। महज 17 साल की उम्र में उन्हें जामनगर के महाराजा से प्यार हो गया था। दोनों का रिश्ता तीन साल तक चला था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

simi garewal

सिमी का नाम देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा से भी जुड़ा था। एक साक्षात्कार में सिमी ने रतन टाटा की तारीफ़ करते हुए उन्हें परफेक्शनिस्ट, जेंटलमैन बताते हुए उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की थी।

सिमी का नाम भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान से भी जुड़ा। वे मंसूर से प्यार करती थीं। हालांकि तब मंसूर के जीवन में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर आई तो मंसूर और सिमी अलग हो गए। यह रिश्ता टूटने के बाद सिमी को बड़ा झटका लगा था। उनके एक के बाद एक प्रेम कहानियां अधूरी होती गई।

कई अफेयर के बाद आख़िरकार सिमी के जीवन में बिजनेसमैन रवि मोहन की एंट्री हुई। दोनों ने शादी भी कर ली थी। 23 साल की उम्र में सिमी ने रवि मोहन से साल 1970 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी सफल नहीं हो पाई। दोनों के बीच अनबन होते रहती थी। दोनों का रिश्ता बस नाम का रह गया था। अंततः साल 1979 में दोनों ने तलाक ले लिया था। दोनों माता-पिता भी नहीं बन पाए थे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय है सिमी, 75 की उम्र में भी खूबसूरती बरकरार

सिमी 75 साल की हो चुकी है लेकिन उनकी गजब की खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सिमी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। वे इंस्टाग्राम और ट्विटर से अक्सर पोस्ट करती रहती हैं।

simi garewal

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button