अध्यात्म

सावन में सुबह-शाम करें इस तरह शिव आराधना और रखें कुछ बातों का ध्यान, हर इच्छा हो जाएगी पूरी

भोले बाबा का प्रिय महीना यानी सावन शुरू हो गया है, इस दिन शिव भक्त भगवान शिव जी की विशेष पूजा अर्चना करते हैं, सावन का महीना भगवान शिव जी को समर्पित है, ऐसा बताया जाता है कि इस पूरे महीने अगर शिवजी की आराधना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है, सावन के महीने में भक्त सावन सोमवार का व्रत करते हैं, सावन का महीना बहुत ही खास माना गया है, अगर हम पौराणिक कथा के अनुसार देखे तो देवी पार्वती जी ने महादेव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन महीने में कठोर तपस्या की थी, जिसके पश्चात भोलेनाथ इनको पति के रूप में प्राप्त हुए थे, अगर व्यक्ति अपनी सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ सावन महीने में भगवान शिव जी की आराधना करता है तो इससे सभी मुरादें पूरी हो सकती हैं।

इस सावन बन रहे यह खास संयोग

वर्ष 2020 का सावन बहुत ही विशेष माना गया है, ऐसा बताया जा रहा है कि यह सावन खास संयोग में मनाया जाएगा, सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही हुई है, इस सावन में 11 सर्वार्थ सिद्धि योग, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और तीन अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं, जिसकी वजह से यह सावन बहुत ही खास है।

सावन महीने में करें सुबह-शाम शिव की आराधना

यह सावन खास संयोग में मनाया जा रहा है, इसलिए आप भगवान शिव जी के इस पावन महीने में रोजाना नियमित रूप से सुबह-शाम शिवजी की आराधना कीजिए, आप इस पवित्र महीने में शिव जी का जलाभिषेक अवश्य कीजिए और इनकी विधि-विधान पूर्वक पूजा कर सकते हैं, अगर आप इनकी भी पूजा विधि विधान पूर्वक नहीं कर पाते हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, आप इनके समक्ष दीपक जलाएं और इस दौरान “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप 108 बार कीजिए, इस मंत्र का जाप करने के लिए आप रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से भगवान शिव जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे और इनकी कृपा दृष्टि आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी।

सावन माह में इन नियमों का करे पालन

सावन का महीना देवों के देव महादेव को अति प्रिय है, चारों तरफ लोगों के अंदर शिव भक्ति की लहर देखने को मिलती है, भक्त बड़े ही उत्साह के साथ भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं, अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखे तो सावन महीने में भगवान शिव जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है, परंतु सावन महीने में आपको कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है।

  • अगर आप सावन महीने में भगवान शिव जी का अभिषेक कर रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि इस दौरान आप हल्दी का इस्तेमाल ना करें।
  • सावन महीने में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार बैंगन को अशुद्ध माना जाता है।
  • सावन महीने में आप दूध का सेवन ना करें, विशेष रूप से सावन के महीने में व्रत रखने वाले लोगों को दूध का सेवन करने से बचना होगा।
  • आप सावन महीने में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • सावन महीने में आप किसी का भी अपमान मत कीजिए और ना ही बुरे विचार अपने मन में लाएं, सावन महीने में आपका पूरा ध्यान भगवान शिव जी की पूजा में होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button