अध्यात्म

ये चीजें माता लक्ष्मीजी के हैं शुभ संकेत, सुबह-सुबह हो जाए दर्शन तो समझें बदलने वाला है भाग्य

इस संसार में हर किसी मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं, कभी आप लोगों ने गौर किया होगा कि भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा व्यक्ति को पहले ही हो जाता है परंतु व्यक्ति इन संकेतों को नहीं समझ पाता है, जीवन में अक्सर कई बार ऐसे संकेत मिलते हैं जो व्यक्ति के भाग्य परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं, इन संकेतों का मतलब होता है कि व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है और उसका शुभ समय आरंभ होने वाला है, आपको कुछ अच्छी चीजों का अनुभव होने लगता है।

जब आपके साथ कुछ बुरा होने वाला होता है तो आपके सभी कार्य खराब होने लगते हैं परंतु जब आपका शुभ समय आरंभ होता है तो आपके जीवन में सब कुछ ठीक होने लगता है, आज हम आपको ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनका अगर आपको पहले से एहसास होने लगे तो आप समझ लीजिए कि आपका अच्छा वक्त शुरू होने वाला है, यह संकेत बहुत ही शुभ माने गए हैं और इन संकेतों को मिलने से माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।

आइए जानते हैं किन चीजों को माना गया है लक्ष्मी जी का शुभ संकेत

  • अगर आपको सुबह-सुबह के वक्त किसी मंदिर से भजन, कीर्तन शंख और घंटी की आवाज सुनाई देती है तो यह बहुत ही शुभ फलदाई माना जाता है, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं शंख और घंटी की आवाज को भगवान की प्रिय आवाज मानी गयी है, अगर इस तरह की आवाज आपको रोजाना सुनने को मिलती है तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • अगर आपको सुबह के समय चिड़िया नजर आती है या फिर उसकी आवाज सुनाई देती है तो यह शुभ संकेत होते हैं।
  • अगर आप सुबह के समय कहीं जा रहे हो और आपको गाय के दर्शन हो जाए तो यह शुभ संकेत होते हैं, इसके अलावा अगर आपको सफेद रंग की गाय नजर आती है तो यह अत्यंत शुभ मानी गई है, इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है।

  • अगर आप आप अपने कार्य के लिए घर से जा रहे हो और आपको उसी समय के दौरान हाथी नजर आता है तो यह शुभ संकेत होता है, इसका अर्थ होता है कि आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

  • अगर हम शास्त्रों के अनुसार देखें तो अग्नि को पूजनीय माना गया है, अगर आपको सुबह के समय हवन कुंड की अग्नि नजर आती है तो यह शुभ समय की तरफ इशारा करती है, इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में बहुत ही जल्द कुछ अच्छा होने वाला है, इसके अतिरिक्त अगर आप सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम मिलते हैं।

अक्सर व्यक्ति अपने आने वाले समय को लेकर काफी चिंतित रहता है, वह इसी सोच में रहता है कि उसको भविष्य में क्या लाभ मिलेगा परंतु जब व्यक्ति के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला होता है तो उसके संकेत पहले ही मिलने लगते हैं, उपरोक्त कुछ संकेतों के बारे में जानकारी दी गई है, अगर इस तरह के संकेत आपको अपने जीवन में मिल रहे हैं तो इससे आपकी किस्मत बदल सकती है, यह संकेत बहुत ही शुभ माने गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button