अन्य

गर्मी में कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? 90% भारतीय नहीं जानते रेफ्रिजरेटर चलाने का सही तरीका

गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों का मन ठंडी चीजें खाने और पीने को करता है। इसके लिए फ्रिज सबसे बढ़िया चीज होती है। कुछ भी ठंडा खाना या पीना हो तो इसमें से निकालकर खा सकते हैं। गर्मी में ठंड खाने पीने से शरीर को बड़ी राहत मिलती है। वैसे गर्मी के दिनों में भोजन जल्दी खराब भी होता है। ऐसे में यह रेफ्रिजरेटर मसीहा बनकर आता है और हमारे खाद्य पदार्थों को गर्मी में खराब होने से बचा लेता है।

कितने नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज?

आजकल लगभग हर भारतीय घर में आपको रेफ्रिजरेटर देखने को मिल जाता है। आपके घर में भी फ्रिज जरूर होगा। आप कई सालों से इसका इस्तेमाल कर रहे होंगे। लेकिन क्या आप इसका सही इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं? आपने देखा होगा कि फ्रिज में तापमान सेट करने के लिए 1 से 5 नंबर लिखे होते हैं। अब भारत के मौसम और खाद्य पदार्थों को ध्यान में रखते हुए आपको फ्रिज किस नंबर पर चलाना चाहिए? कौन सा नंबर सही है? चलिए जानते हैं।

यदि आप खाने को हमेशा फ्रेश और सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको फ्रिज का तापमान 4.4°C या उससे कम रखना चाहिए। 4.4°C तापमान 40°F के बराबर होता है। हालांकि भारत में तापमान को अधिकतर सेल्सियस में मापा जाता है। अब समस्या ये है कि फ्रिज में तापमान की संख्या लिखी होती है। कोई सटीक तापमान का नंबर नहीं होता है। ऐसे में हमे फर्ज 1 से 5 के बीच कितने नंबर पर चलानी चाहिए, इसे लेकर भी दुविधा बनी रहती है।

ऐसे जाने अपने फ्रिज का परफेक्ट नंबर

अब वैसे तो हर फ्रिज की कंपनी और मॉडल में 1 से 5 नंबर का तापमान अलग-अलग हो सकता है। लेकिन एक सामान्य रूप से देखा जाए तो हमे फ्रिज 4 या 5 नंबर पर चलाना चाहिए। यह भारतीय मौसम के हिसाब से सही तापमान होता है। वैसे आप चाहे तो अपनी फ्रिज के साथ आए कागज को पढ़कर यह जान सकते हैं कि कौन सा नंबर कितना तापमान दर्शाता है। या फिर आप फ्रिज की कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी यह जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इन सब चीजों के अलावा ये भी मायने रखता है कि आपके फ्रिज में भोजन की मात्रा कितनी है। आप एक दिन में कितनी बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं। आपने फ्रिज किस स्थान पर रखा है। आपके इलाके का तापमान क्या है। बता दें कि खाली फ्रिज की बजाय भरा हुआ फ्रिज अधिक ठंडक बनाकर रखता है। लेकिन इसे ओवरफिल भी ना करें। ओवरफिलिंग से एयर सर्कुलेशन में दिक्कत आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button