राशिफल

राशिफल 25 अक्टूबर: इन 6 राशियों के सारी समस्याओं को दूर करेंगे हनुमान जी, मनोकामनाएं होंगी पूरी

आज हम आपको मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 25 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग से आप काफी परेशान रहेंगे। खानपान में भी सुधार करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता की तबीयत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अजनबी लोगों की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक चिंता खत्म होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगे, सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप पहले से काफी अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए आज कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। आप कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे, इससे आप ना चाहते हुए भी कई लोगों को अपने खिलाफ कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करें, इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी। बेकार की चिंता लेना ठीक नहीं है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपना मन शांत रखना होगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज की योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम आपको वापस प्राप्त हो सकता है। कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। दोस्तों में इजाफा होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। किसी प्रिय व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिल सकती है। भाग्य से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य खराब मौसम की वजह से प्रभावित हो सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज में कठिन मेहनत करने के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। विद्यार्थी वर्ग किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। आज आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। आपका कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। धन मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों की मदद से आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में बरकत होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। व्यापारियों का अटका हुआ काम पूरा होगा। निजी जीवन की स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आपकी धन संबंधित समस्याओं का हल हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ा गिरावट आ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button