viral

Pics: दादा की इच्छा पूरी करने के लिएपोते ने हेलीकॉप्टर में लाया दुल्हन, लोग देखते रह गए नज़ारा

शादी का मौका या पल हर किसी के लिए बेहद खास होता है। चाहे लड़की हो या लड़का दोनों के लिए ही शादी बेहद ख़ास होती है। दोनों अपने इस ख़ास दिन के लिए कई तरह के सपने सजाते है।

हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बहुत अच्छे से हो। लड़का और लड़की दोनों ही अपनी शादी के दिन बेहद खुश होते है। शादी के समय न केवल दूल्हा या दुल्हन के लिए ख़ास होता है बल्कि परिवार वालों के लिए भी यह क्षण विशेष महत्व रखता है।

फिलहाल देश में शादी ब्याह का सीजन चल रहा है। लोगों की शादियां हो रही है और इसी बीच कई स्थानों से ऐसी खबरें भी आ रही है जिसे पढ़कर या सुनकर सुखद एहसास होता है। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के रुड़की में एक शादी हुई थी। यहां हुई एक शादी में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बिठाकर लाया था।

बताया जाता है कि दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लाने का सपना दूल्हे का नहीं था बल्कि यह चाहत तो दूल्हे के दादा की थी। दूल्हे के दादा चाहते थे कि उनके पोते की दुल्हन हेलिकॉप्टर में अपने ससुराल आए। पोते ने अपने दादा जी की इच्छा को पूरा भी कर दिया। हाल ही में रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के बेटे तुषार धीमान की शादी संपन्न हुई थी।

संजय कुमार धीमान के बेटे तुषार की शादी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुई थी। तुषार अपनी बारात बिजनौर लेकर गए थे। यहां एक बैंकट हॉल में तुषार का विवाह नेहा धीमान से हुआ। सारी रस्में निभाई गई। इसके बाद तुषार अपनी दुल्हन को विदा करके हेलीकॉप्टर में लेकर आया।

यह मामला आस-पास चर्चा का विषय बन गया। मीडिया ने भी इसे जगह दी। जब बारात रुड़की पहुंचे तो हेलीकॉप्टर को देख कई लोग जमा हो गए। इस दौरान लोगों ने नई नवेली दुल्हन का तालियां बजाकर स्वागत किया। सभी ने दुल्हन की विदाई को हेलिकॉप्टर में देखकर खूब सराहना की।

दुल्हन की विदाई का हेलीकॉप्टर रुड़की के केएल डीएवी मैदान में उतरा था। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होते ही आस-पास लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ के साथ ही घर परिवार के लोगों ने भी नवविहाहित जोड़े का स्वागत किया

दादा का था सपना, हेलिकॉप्टर में आए पोते की दुल्हनिया

संजय कुमार धीमान ने जानकरी देते हुए कहा कि, मेरे पिता पीएस धीमान तुषार को बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। धीमान ने कहा कि अपने पिता की इच्छा पूरी करते हुए वे अपनी बहू को हेलीकॉप्टर से लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button