दिलचस्प

ऐसी होती है माँ, बच्चा मुसीबत में फंसा तो इस ट्रिक से हथिनी ने बचाया, देखें Video

एक माँ का दिल बहुत बड़ा होता है। वह पूरी दुनिया में सिर्फ अपने बच्चे से सबसे अधिक प्यार करती है। माँ की यही कोशिश रहती है कि उसका बच्चा सही सलामत रहे। खुश रहे। जब बच्चा किसी मुसीबत में फंस जाता है तो माँ उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। फिर वह इंसान हो या जानवर। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस हथिनी को ही देख लीजिए।

जब हथिनी ने मांगी लोगों से मदद

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हथिनी का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हथिनी जंगल से निकलकर रोड पर आ जाती है। इसके बाद वह वहां से गुजर रहे लोगों के पास जाती है। पहली नजर में ऐसा लगता है मानों वह लोगों पर हमला कर रही है। लेकिन असल में वह लोगों से कुछ कहना चाहती है।

जल्द ही हथिनी थोड़ी हिंसक हो जाती है। वह वहाँ से आते जाते हर इंसान पर हमला करने लगती है। इतने में वन विभाग के लोग आ जाते हैं। वह पटाखे फोड़ हथिनी को भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन हथिनी फिर भी नहीं भागती है। फिर वह धीरे धीरे जंगल में जाती है। लेकिन वहाँ खड़े लोगों को भी देखती है। मानों उन्हें कुछ दिखाना चाह रही हो।

ऐसे मुसीबत में फंसे बच्चे को बचाया

इसके बाद जब लोग हथिनी के पीछे जाते हैं तो देखते हैं कि उसका बच्चा एक बड़े से गड्डे में फंस गया है। वह चाहकर भी ऊपर नहीं आ पा रहा है। हथिनी भी अपने बच्चे को बाहर निकालने के लिए लोगों से मदद मांग रही थी। इसके बाद लोग उस गड्डे में खोदकर एक रास्ता बनाते हैं। इससे बच्चा तुरंत बाहर आ जाता है। इसके बाद हथिनी अपने बच्चे को लेकर जंगल में चली जाती है।

यह पूरी घटना एक वीडियो में भी कैद हो जाती है। इस वीडियो को IFS सुशांत नंदा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंड पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “बहुत ही बुद्धिमान जानवर।” वैसे यहाँ हाथीनी के दिमाग की दात देनी होगी। उसने अपने बच्चे को बचाने के लिए जिस तरह से लोगों से मदद मांगी वह काबिलेतारीफ था।

देखें वीडियो

अब लोगों को ये वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। वह हथिनी की ममता को सलाम कर रहे हैं। वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button