राशिफल

राशिफल 1 अगस्त 2018 : गणेश जी की कृपा से इन 4 राशिवालों का होगा मंगल, छटेंगे दुःख के बादल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 1 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 1 August 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

छात्रों के लिए आज का दिन बड़ा ही सुंदर है। प्रतियोगी परिक्षाओं में उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनसे दिल खोल कर बात करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। कुसंगति से बचें। चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रहीं हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं, परंतु पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विश्वास हासिल करने में सफल रहेंगे। आज अपने शानदार विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई व्यक्ति काम में आपकी मदद कर सकता है। समय के साथ चलें जो काम आप करना चाहते हैं या जो आपकी योजना है, उसके बारे में आपको जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी-मोटी परेशानियां भी सुलझ सकती हैं। किसी विषय में हैरानी या परेशानी भी महसूस करते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। आज बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। किसी उलझन भरी स्थिति का समाधान मिल सकता है। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो बेहतर है। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। तनावपूर्ण मौके पर संतुलन बैठाने में भी सफल हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप कोई भी काम इच्छा से करना चाहते हैं उसमें आप सफल हो सकते हैं। अगर आप बिजनेस या व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर ला सकता है। बड़े लोगों से आप कनेक्ट हो सकते हैं। जनता के बीच के कार्यों से आय के साधन मिलेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी आदि में उन्नति से भी आय में लाभ होगा। अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज के दिन आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है जिससे आपका परिवार खुशी से मचल उठेगा। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी। आपके परिश्रम और कठिन मेहनत से आपको हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। आप में से कुछ लोग आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्यार के मोर्चे पर कुछ प्रयास करने से भाग्य का भी साथ मिलने की संभावना है। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। आमदनी बढाने के लिए अतिरिक्त जरिए का राश्ता तलाश किए जाने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी भी नई परियोजना पर काम करने से पहले आपको अच्छी तरह सोच समझ लेना होगा। आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी मामले में नई शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के मौके मिलेंगे। जिस महत्त्वपूर्ण अवसर का इंतजार है, वह भी आपको मिलेगा। संतान से भी सहयोग मिलेगा। आपको आज काम काज ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आज आपको यश, कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। जिद से बचें विवादास्पद मामले टाले। परिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे। लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा। बड़ा फायदा भी हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। खुद पर विश्वास रखें। आपको लोगों से मदद लेने की जरूरत पड़ेगी। अतिरिक्त आमदनी आपकी हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम भी निपट सकता है। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद साबित होगी। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button