बॉलीवुड

पेरिस में बाल-बाल बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस नहीं होते तो हो सकती थी अनहोनी

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पेरिस में हैं। पेरिस में जोनस फैमिली के बड़े बेटे की दोबारा शादी हो रही है, जिसमें पूरी फैमिली शामिल है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानि जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी से दोबारा शादी कर रहे हैं। इस शादी को यादगार बनाने के लिए कई दिनों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फैमिली पेरिस में हैं, लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर आते आते रह गई। जी हां, पेरिस में प्रियंका चोपड़ा के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन निक की समझदारी की वजह से यह हादसा टल गया। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

पेरिस में प्रियंका के जेठ जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से दोबारा शादी करने जा रहे हैं। सोफी टर्नर से जो जोनस ने हाल ही में गुपचुप शादी कर ली थी, जिसके बाद अब शानदार तरीके से शादी होगी। इस शादी में जोनस फैमिली के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे, तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी शामिल हो सकती हैं। इस शादी को यादगार बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खूब मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसकी वजह से देसी गर्ल के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।

बाल-बाल बचीं प्रियंका चोपड़ा

पेरिस में प्रियंका अपने परिवार के साथ याच राइड का लुफ्त उठा रहीं थीं, लेकिन इसी बीच वे बाल-बाल बच गई। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के आसपास अगर निक जोनस नहीं होते, तो उन्हें काफी चोट लग सकती थी और शादी के रंग में भंग पड़ जाता, लेकिन निक जोनस ने उन्हें बचा लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि निक जोनस एक तरफ खड़े होकर अपना ड्रिंक ले रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ याच पर खड़ी प्रियंका चोपड़ा लड़खड़ा गई, ऐसे में उन्होंने फुर्ती से प्रियंका चोपड़ा को पकड़ा, जिसकी वजह से उनका ड्रिंक समुद्र में गिर गया।

हादसा टलने के बाद दोनों हंसने लगे

वायरल वीडियो में निक जोनस ने जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को गिरने से बचाया, वैसे ही दोनों हंसते हुए नज़र आने लगे। मतलब साफ है कि यह खुशी हादसे के टलने की वजह से थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को हंसते हुए देख वहां मौजूद सभी लोग उनकी तरफ देखने लगे, लेकिन एक बार फिर से निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपना प्यार साबित किया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के प्यार के किस्से आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

साउथ फ्रांस में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ की शादी

पेरिस के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी फैमिली के साथ साउथ फ्रांस रवाना होंगे, जहां जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी पूरे रीति रिवाज से की जाएगी। बता दें कि इस शादी में सबकी नज़रें जो जोनस और सोफी टर्नर पर तो टिकी ही रहेंगी, लेकिन साथ में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पर भी बनी रहेंगी, क्योंकि शादी के बाद यह पहला फैमिली फंक्शन है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर बहू के रुप में नज़र आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button